बहुत ही दुखद दुर्घटना, हमने बहुत से लोगों को खो दिया… अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर MEA ने जताया दुख

अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना ने देश और विदेश में शोक की लहर दौड़ा दी है. विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 1 कनाडाई और 7 पुर्तगाली नागरिक शामिल थे.

घटना को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि अहमदाबाद में जो घटना घटी है. वह एक बेहद दुखद हादसा है. इस दुर्घटना मेंहमने कई लोगों को खोया है.

रणधीर जायसवाल वे उन सभी के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. इस हादसे में कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. यह स्थिति अभी भी बदल रही है और बचाव कार्य जारी हैं. सटीक विवरण सामने आने के लिए हमें कुछ समय और प्रतीक्षा करनी होगी.

जानें हादसे पर MEA ने क्या कहा

प्रवक्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी आवश्यक अपडेट संबंधित विभागों नागरिक उड्डयन मंत्रालय, एयर इंडिया, और अन्य आधिकारिक एजेंसियों के माध्यम से साझा किए जाएंगे.

इस बीच, भारत में स्थित पुर्तगाल दूतावास ने भी हादसे पर दुख जताया है. दूतावास द्वारा जारी बयान में कहा गया कि हम भारत से यूनाइटेड किंगडम जा रहे एयर इंडिया के विमान AI171 की दुखद दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध और अत्यंत दुखी हैं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान में सात पुर्तगाली नागरिक सवार थे. हमारी संवेदनाएं प्रभावित सभी लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं.

विदेशी नागरिकों को मिलेगी पूरी सहायता

दूतावास ने यह भी सूचित किया कि भारत में स्थित भारतीय दूतावास संबंधित विदेशी नागरिकों और उनके परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है. उन्होंने आपातकालीन सहायता के लिए एक विशेष नंबर +351 911 991 939 भी जारी किया है.

वहीं, एयर इंडिया ने अपने बयान में पुष्टि की है कि हादसे में शामिल फ्लाइट AI171 ने अहमदाबाद से दोपहर 13:38 बजे उड़ान भरी थीय टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद विमान से मेडे कॉल मिला और फिर संपर्क टूट गया. इसके तुरंत बाद विमान एक रिहायशी इलाके में गिर गया.

एयर इंडिया ने यात्रियों के परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800 5691 444 भी जारी किया है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. बचाव कार्य तेजी से जारी है और स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     तकनीकी खामी, बड़ी लापरवाही या साइबर अटैक? आखिर कैसे क्रैश हुआ प्लेन?     |     आज तेज हवाओं के साथ होगी बारिश! भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने दी जानकारी     |     15 जून को कैंची धाम में लगेगा खास भोग, श्रद्धालुओं को बांटे जाएंगे मालपुए     |     ‘गुलशन कुमार’ मर्डर का खुलासा, वर्चस्व की जंग में गैंगस्टर की हत्या; 5 आरोपी अरेस्ट     |     BJ मेडिकल कॉलेज के 4 छात्रों की मौत, एक अभी भी लापता; रेस्क्यू टीम कर रही तलाश     |     मछली पालन में बिहार बना आत्मनिर्भर, 20 साल में कैसे बढ़ा 3 गुना उत्पादन?     |     स्ट्रिक्ट ट्रैफिक प्लान, सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम… कैंची धाम के स्थापना दिवस पर ये होंगे अरेंजमेंट्स     |     अयोध्या में ऊंची इमारत के निर्माण पर बना नया कानून, मनमानी करने पर जमींदोज होंगे घर     |     इन खाताधारकों को Bank से आ सकते हैं Notice, जल्दी से पढ़ लें ये खबर     |     4.5 किलो Heroin व Drug Money सहित 2 Smugglers गिरफ्तार, Pakistan से जुड़े तार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें