पटना में स्कॉर्पियो ने पुलिसकर्मियों को रौंदा, कार पर लगा था BJP का झंडा, महिला कांस्टेबल की मौत… दो घायल

बिहार की राजधानी पटना में चेकिंग के दौरान कार ने कई पुलिसकर्मियों को रौंद डाला. इस घटनाक्रम में एक महिला पुलिसकर्मी की मौत हो गई. वहीं, दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. दोनों का इलाज अस्पताल में जारी है. बुधवार देर रात अटल पथ पर पटना पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी. तभी भारतीय जनता पार्टी की झंडा लगी एक स्कार्पियो कार वहां पहुंची और कई पुलिस कर्मियों को टक्कर मार दी.

वाहन चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने स्कार्पियो कार को रोकने का इशार किया, लेकिन कार ड्राइवर ने चेकिंग में सहयोग करने की जगह पुलिसकर्मियों पर ही गाड़ी चढ़ा दी. जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई थी. टक्कर लगने के बाद ड्यूटी पर मौजूद एसके पुरी थाने के तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए. घायल एसआई दीपक मणि, एएसआई अवधेश कुमार और महिला कांस्टेबल कोमल को गंभीर चोटें आई.

महिला कांस्टेबल की मौत

उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद कांस्टेबल कोमल को मृत घोषित कर दिया. वहीं, सब इंस्पेक्टर और सहायक सब इंस्पेक्टर की हालत गंभीर है. उनका इलाज चल रहा है. टक्कर मारने के बाद स्कार्पियो सवार ने वहां से भागने की कोशिश की और इसी क्रम में कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पटना एसएसपी अवकाश कुमार मौके पर पहुंचे. मामले में टक्कर मारने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

‘वर्दी वाले भी अब सुरक्षित नहीं’

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. इस घटना के बाद अब राज्य की राजनीति भी गरमा गई है. आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने पटना में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में अपराधीराज कायम हो गया है. वर्दी वाले भी अब यहां सुरक्षित नहीं है. बिहार का ये हाल है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     विधवा बहू पर डोल गई ससुर की गंदी नीयत, बोला- अब तू मेरे भतीजे से… नहीं मानी तो मार दी गोली     |     ‘सोनम को भगाने के लिए कौन लेकर आया था बुर्का…’ आरोपियों ने किए हैरान करने वाले नए खुलासे     |     सोशल मीडिया की स्टार कोमल भाभी के साथ कार में कौन था… पार्किंग से कहां हुआ गायब?     |     इज्जत लूट रहे युवक का महिला ने काट डाला प्राइवेट पार्ट, कर्ज देकर जबरन बना रहा था शारीरिक संबंध     |     दिल्ली-NCR में बारिश के लिए और कितने घंटों का इंतजार… कब मिलेगी राहत? इन 10 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट     |     बोइंग ने दिए न भूल पाने वाले जख्म, गुजरात में ‘उड़ता ताबूत’ बना ‘ड्रीमलाइनर’     |     बदनाम बोइंग की जानलेवा उड़ान, 59 सेकेंड में सब खत्म…अहमदाबाद प्लेन क्रैश के 33 बड़े सवालों के जवाब     |     राजा रघुवंशी केस में अब 3 नए किरदारों की एंट्री, भाई बोला- बदल जाएगी पूरी कहानी… बहू सोनम पर कही ये बात     |     करिश्मा कपूर के Ex-हस्बैंड संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते हुए आया हार्ट अटैक, चली गई जान     |     इलाहाबाद हाईकोर्ट का यूपी सरकार को निर्देश, ऑनलाइन गेमिंग-सट्टेबाजी के लिए बनाए समिति     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें