भोपाल में महिला ने लगाई फांसी, बेटे ने मां को फंदे पर लटका देख पिता को दी सूचना मध्यप्रदेश By Nayan Datt On Jun 8, 2025 भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में एक महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। यह घटना कोकता मल्टी की है महिला ने आत्महत्या क्यों की है इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें पन्ना में बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 20 से अधिक घायल Jun 8, 2025 यात्रीगण ध्यान दें… इंदौर मेट्रो अब फ्री नहीं, आज से देना… Jun 8, 2025 घटना शनिवार रात की है महिला की शादी 15 साल पहले हुई थी और उसके 12 साल और 8 साल के दो बेटे हैं। बच्चे घर से बाहर खेल रहे थे और पति काम पर गया था घर में अकेली महिला ने फांसी लगा ली। जब बड़ा बेटा घर पर आया तो उसने मां को फंदे पर लटका देखा पिता को सूचना दी। इसके बाद पड़ोसी मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतारा गया और पुलिस को सूचना दी गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है। Share