हमारे धर्म को गंदा धर्म कहा, महाकुंभ को मृत्यु कुंभ बताया… शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी, TMC पर उठने लगे सवाल

कोलकाता पुलिस की तरफ से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी के बाद सियासी घमासान मचा हुआ है. इंफ्लुएंसर की गिरफ्तारी के बाद भारतीय जनता पार्टी बंगाल सरकार पर हमलावर हो चुकी है. पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी और डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी को गलत बताया है. इसके साथ ही उन्होंने इस पूरी कार्रवाई को एक वर्ग को खुश करने की कोशिश बताया है.

बीजेपी नेता पवन कल्याण ने इस गिरफ्तारी को गलत बताया है. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, शर्मिष्ठा, एक कानून की छात्रा ने अपनी बात रखी, उसके शब्द कुछ लोगों के लिए खेदजनक और आहत करने वाले थे. उसने अपनी गलती स्वीकार की, वीडियो डिलीट किया और माफी मांगी. पश्चिम बंगाल पुलिस ने शर्मिष्ठा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तुरंत कार्रवाई की.

उन्होंने कहा कि जब टीएमसी के चुने हुए नेता, सांसद सनातन धर्म का मजाक उड़ाते हैं, तो लाखों लोगों को जो गहरा, तीखा दर्द होता है, उसके बारे में क्या? जब हमारे धर्म को ‘गंदा धर्म’ कहा जाता है, तो आक्रोश कहां है? उनकी माफी कहां है? उनकी त्वरित गिरफ्तारी कहां है?

ममता सरकार भड़के पवन कल्याण

ममता सरकार भड़के पवन कल्याण

कल्याण ने कहा कि ईशनिंदा की हमेशा निंदा की जानी चाहिए! धर्मनिरपेक्षता कुछ लोगों के लिए ढाल और दूसरों के लिए तलवार नहीं है. यह दो-तरफ़ा सड़क होनी चाहिए. पश्चिम बंगाल पुलिस, देश देख रहा है. सभी के लिए न्यायपूर्ण कार्य करें. #मैंशर्मिष्ठा के साथ खड़ा हूं.

सुवेंदु अधिकारी ने गिनाई पुरानी घटनाएं

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी ने ‘महाकुंभ मृत्यु कुंभ बताया ‘जय श्री राम उनके लिए अपमानजनक शब्द है. इस पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि जब तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने देवी काली के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई.

फिरहाद हकीम ने कहा जो लोग इस्लाम में पैदा नहीं हुए हैं, वे बदकिस्मत हैं. हमें उन्हें इस्लाम के दायरे में लाना होगा और दावत-ए-इस्लाम का समर्थन करके गैर-मुसलमानों में इस्लाम का प्रचार करना चाहिए. इस बयान पर भी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई.

अधिकारी ने कहा कि 22 वर्षीय लॉ की छात्रा शर्मिष्ठा पनोली ने पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर एक व्यक्तिगत टिप्पणी की, जहां हिंदुओं को चुनिंदा रूप से निशाना बनाया गया था, जिसे बाद में उन्होंने हटा दिया और माफी मांगी, फिर भी उन्हें गुड़गांव से कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस कार्रवाई परसुवेंदु अधिकारीने उठाए सवाल

सुवेंदु अधिकारीने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि कोलकाता पुलिस ने पश्चिम बंगाल में हिंदू देवताओं की मूर्तियों को तोड़े जाने के समय इस कार्रवाई वाला उत्साह कहां था. जब राम नवमी और हनुमान जयंती के जुलूसों पर पथराव होता है? जब अनुब्रत मंडल आपके अधीनस्थ की पत्नी और माँ को बलात्कार की धमकी देते हैं, तो आप कहाँ थे?

सुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मैं सभी को आश्वस्त करना चाहूंगा कि राष्ट्रवादी वकील शर्मिष्ठा के मामले को उठा रहे हैं और सबसे अच्छा कानूनी बचाव होगा उसे जो भी दिया गया. मुझे उम्मीद है कि वह दुष्ट और क्रूर ममता पुलिस के चंगुल से मुक्त हो जाएगी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     फाइटर पायलट, 4000 घंटे उड़ान का अनुभव… मनीष खन्ना ने संभाला दक्षिणी वायुसेना का कमान     |     10 साल में 8 लाख करोड़ से ज्यादा… शाह ने बताया केंद्र ने बंगाल को कितना पैसा दिया     |     भारत स्वभाव से हिंदू राष्ट्र है, ये परम सत्य है… बाबा रामदेव का बड़ा बयान     |     मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, दुर्लभ और संरक्षित जीवों की तस्करी का किया भंडाफोड़, एक भारतीय नागरिक गिरफ्तार     |     2026 में ममता बनर्जी सरकार को हमेशा के लिए उखाड़ फेंकेंगे… कोलकाता में अमित शाह ने भरी हुंकार     |     फ्लैट से आ रही थी बदबू, पड़ोसी के कॉल पर पहुंची पुलिस… अंदर फंदे से लटक रहे थे भाई-बहन के शव     |     कल कहा था कुछ और आज हजारों लोगों के सर से छत छीन ली… CM रेखा गुप्ता पर बरसी AAP     |     जून के महीने में हिमाचल के पहाड़ों पर बर्फबारी, कई जिलों में बारिश; जाने अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम     |     ‘चाहे प्राण क्यों न निकल जाए, मैं बांग्लादेश…’ धीरेंद्र शास्त्री ने पड़ोसी देश को लेकर किया बड़ा ऐलान     |     कोलकाता के रेड रोड पर पहली बार ईद पर नहीं होगी नमाज, सेना ने नहीं दी परमिशन, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी होती हैं शामिल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें