बाहर से लोग अराजकता फैलाने आए थे… मुर्शिदाबाद हिंसा पर बोलीं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि मुर्शिदाबाद में बाहर से लोग अराजकता फैलाने आए थे. पुलिस को मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ फर्जी तस्वीरें यह कहकर साझा की जा रही हैं कि यह घटना बंगाल में हुई है. मगर ऐसा नहीं है. हमें असली स्रोत को पहचानना होगा.

ममता ने कहा कि अगर हम स्रोत की पहचान नहीं करेंगे और ऐसी चीजों पर ध्यान नहीं देंगे, तो इससे केवल उकसावे की स्थिति बनेगी और बॉर्डर पर शांति भंग होगी. इससे सबसे ज्यादा नुकसान आम लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों को हो रहा है इसलिए हम सभी को कंधे से कंधा मिलाकर शांति बनाए रखने के लिए काम करना चाहिए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि सिर्फ प्रशासन ही काम करेगा. हमें भी अपनी भूमिका निभानी होगी. डीएम और एसपी को अपने क्षेत्र में सोशल मीडिया के बारे में सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि किसी भी तरह की उकसावे की स्थिति पैदा हो सकती है.

सीमावर्ती इलाका बहुत संवेदनशील

ममता ने कहा कि सीमावर्ती इलाका बहुत संवेदनशील हैं. कुछ दिन पहले सीतलकुची से एक व्यक्ति को पकड़ा गया था. वह किसान था और अपनी जमीन पर खेती कर रहा था. उसका कोई दोष नहीं था.

उन्होंने कहा कि जब मुझे खबर मिली तो हमने तुरंत कार्रवाई की, उसकी जमानत कराई और उसे वापस लाया. सीमावर्ती क्षेत्रों में ऐसी चीजें चल रही हैं. सभी को सतर्क रहना चाहिए. सीमा पर बीएसएफ है, इसका मतलब यह नहीं है कि आईसी और ओसी आंखें मूंद लेंगे.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ludhiana की इमिग्रेशन कंपनी पर सख्त Action, ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर…     |     बिजली चोरी करने वालों सावधान, सख्त Action में पावरकॉम     |     पंजाब सरकार ने मोहाली में शामिल किए पंजाब के ये गांव, Notification जारी     |     पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी! करवाया जा रहा खाली     |     Punjab में दिल दहला देने वाली वारदात, ममेरे भाई को दी रूह कंपा देने वाली मौत     |     CM Mann ने बुलाई पंजाब कैबिनेट की बैठक, अहम फैसलों पर लगेगी मुहर     |     पंजाब के Teachers के लिए बड़ी खुशखबरी! मान सरकार ने दिया तोहफा     |     पंजाब में Encounter, पुलिस और बदमाशों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां     |     हो जाएं Alert! शुरू होने जा रहा नौतपा, इन 9 दिनों में आसमान से बरसेगी आग     |     Civil Hospital में युवक की मौत, परिवार वालों ने किया जबरदस्त हंगामा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें