हेरोइन की बड़ी खेप सहित International Smuggler गिरफ्तार, रडार पर कई बड़े मगरमच्छ पंजाब By Nayan Datt On May 16, 2025 तरनतारन : पंजाब पुलिस ने नशे की बड़ी खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इस साल की सबसे बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने अतंरराष्ट्रीय तस्कर से 85 किलो हेरोइन जब्त की है। यह भी पढ़ें सोशल मीडिया की स्टार कोमल भाभी के साथ कार में कौन था…… Jun 13, 2025 बड़ी खबर! Plan Crash के बाद सभी Flights रद्द, पढ़ें… Jun 12, 2025 बता दें कि, पुलिस ने गत दिन वीरवार को 5 किलो हेरोइन सहित अंतरराष्ट्रीय तस्कर अमनजोत सिंह उर्फ जोता को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 80 किलो और हेरोइन बरामद की है। इस तरह से तस्कर से कुल 85 किलो हेरोइन बरामद की गई है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी तस्कर अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के लिए काम करता था। फिलहाल तरनतारन पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कई बड़े मगरमच्छ गिरफ्तार हो सकते हैं। Share