Verka प्लांट का सहायक प्रबंधक रंगे हाथों काबू, कर रहा था ये घिनौना काम

गुरदासपुर: पंजाब के जिला गुरदासपुर में आज विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। विजिलेंस ब्यूरो ने वेरका प्लांट के एक सहायक प्रबंधक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। जानकारी के मुताबिक, वेरका पशु आहार प्लांट घनीये के बांगर, जिला गुरदासपुर में तैनात सहायक प्रबंधक शलिंदर कुमार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए काबू किया है। विजिलैंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त आरोपी को अमृतसर निवासी एक व्यक्ति की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पारिवारिक फर्म पिछले एक दशक से अधिक समय से उक्त वेरका प्लांट को कच्चा माल सप्लाई कर रही है।

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को बताया कि उसका बेटा पिछले 10-12 वर्षों से वेरका कैटल फीड प्लांट को डी-ऑइल चावल और डी-ऑइल सरसों की आपूर्ति कर रहा है। आरोप लगाया कि उक्त कर्मचारी उनकी हालिया खेप को पास करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा है तथा धमकी दी कि ऐसा न करने पर वह निराधार आपत्तियां उठाएगा तथा भविष्य में निविदाओं के लिए पात्र होने से फर्म को काली सूची में डाल देगा। प्रवक्ता ने बताया कि 28 मार्च, 2025 को प्लांट से प्राप्त ई-मेल डिमांड नोटिस के जवाब में शिकायतकर्ता ने कच्चे माल से भरे छह ट्रक प्लांट में भेजे थे, लेकिन आरोपी ने माल पास करने के लिए 10 हजार रुपये की मांग की, लेकिन रिश्वत देने का सौदा 75 हजार रुपये में तय हुआ, जिसे 3 किश्तों में देना था।

उक्त कर्मचारी पहले ही शिकायतकर्ता से 2 किस्तों में 50 हजार रुपये की रिश्वत ले चुका है और शेष 25 हजार हजार रुपये की मांग कर रहा है। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को 25 हजार रुपये की तीसरी किस्त लेते हुए 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में रंगे हाथों पकड़ लिया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो रेंज अमृतसर के थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुक़दमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि उसे कल सक्षम अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा और इस मामले में आगे की जांच जारी है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     ऐसे आएगी मौत सोचा न था, लिफ्ट लेकर जा रही महिला के साथ दर्दनाक हादसा     |     Verka प्लांट का सहायक प्रबंधक रंगे हाथों काबू, कर रहा था ये घिनौना काम     |     पंजाब-चंडीगढ़ में महंगा हुआ दूध, यहां चैक करें नए Rate, कल से होंगे लागू     |     AAP नेता की बेटी की Canada में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस     |     कारोबारियों को पड़ी जबरदस्त मार, Hotels खाली, इलाका सुनसान…     |     मौसम को लेकर Latest Update, तेज हवाओं के साथ होगी बारिश…     |     पंजाब में पेट्रोल पंप पर लुटेरों ने बोला धावा, वारदात CCTV में कैद     |     सरकारी नौकरी के चाहवानों के लिए Good News! बड़ा कदम उठाने जा रही पंजाब सरकार     |     पंजाब सरकार ने गुरुवार को किया छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर     |     9वीं की Student को भगा ले गया युवक, फिर पिता को फोन कर…     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें