चोरी करने की ‘कंपनी’! पाड़ी गैंग में थे 70 चेहरे… महिलाएं करती थीं सरगना की मदद; ऐसे खुली पोल

मध्य प्रदेश में 70 महिला और पुरुषों वाले कुख्यात पाड़ी गैंग ने बवाल मचाया हुआ था. पाड़ी गैंग के सदस्य रांची की सड़कों पर गुब्बारे-खिलौने बेचने के बहाने घूम कर बंद पड़े घरों की रेकी किया करते थे. पहले वह देखते थे कि कौन से घर में ताले लगे हुए हैं और कौन से घर में पैसे वालों का ठिकाना है. इसके बाद सारी जानकारी निकालकर वह साजिश के तहत उन्हीं बंद पड़े घरों पर धावा बोलते और चंद मिनट में लाखों के सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हो जाते थे.

अब इस अंतर्राज्यीय पाड़ी गैंग पर रांची पुलिस ने शिकंजा कसा और कामयाबी हासिल की. इसी कुख्यात बड़ी चोरी करने वाले पाड़ी गैंग के सरगना मंगल सिंह पाड़ी उर्फ दातित्या , शंकर कन्हैया सोलंकी, जूजू आदिवासी के साथ-साथ झारखंड के रामगढ़ जिला के ही रहने वाले जेवर व्यवसाय मनीष कटारिया और रोशन कुमार को गिरफ्तार किया है. इन गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के 7.25 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात समेत कई आभूषण बरामद किए गए हैं.

सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए

इसके साथ ही घर की चोरी करने के दौरान ताला तोड़ने के लिए इस्तेमाल में लाई जाने वाली अन्य सामग्रियों को भी बरामद किया है. राजधानी रांची में मध्य प्रदेश के कुख्यात चोरी करने वाले गिरोह के सरगना सहित पांच आरोपियों के गिरफ्तारी के बाद मामले का खुलासा करते हुए रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि शहर में लगातार बढ़ती चोरियों को लेकर सदर डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. गठित टीम ने कई जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पूरे मामले को उजागर किया.

40 लाख के गहने और नगदी की चोरी

इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. दरअसल, राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बूटी बस्ती के रहने वाले कुलेश ओहदार का परिवार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में फरवरी महीने में चल रहे महाकुंभ में स्नान करने के लिए गया था. इसी दौरान उनके घर से लगभग 40 लाख रुपए के गहने और नगदी की चोरी हुई थी. इसे लेकर उन्होंने रांची के सदर थाना क्षेत्र में केस दर्ज कराया था.

गैंग के सदस्य 1 साल से कर रहे थे चोरी

इस मामले में रांची के एसएसपी के निर्देश पर रांची के सिटी एसपी ने सदर डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था. इस टीम ने गैंग का खुलासा किया. गिरफ्तार गैंग के सदस्यों ने बताया कि पिछले लगभग एक साल से वह राजधानी रांची के अलग-अलग इलाकों में दिन में गुब्बारे और खिलौने बेचने का काम करते थे और इसी बीच बंद पड़े घरों की रेकी करते थे. फिर उन्हीं घरों को देर रात निशाना बनाते और चोरी की वारदात को अंजाम देते थे. फिर सोने चांदी के आभूषणों को रामगढ़ के स्वर्ण व्यवसाय के पास बेच दिया करते थे. अब पुलिस इस गैंग से जुड़े बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     कोई टॉप वकील, कोई इतिहासकार तो कोई रहा विदेश सचिव… कौन-कौन हैं राज्यसभा के लिए मनोनीत 4 सदस्य     |     स्कूल में पढ़ाया-हमले में दोनों पैर गंवाए… जानें कौन हैं राज्यसभा के लिए मनोनीत होने वाले सदानंदन मास्टर     |     भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की ISS से वापसी का काउंटडाउन शुरू, परिवार में खुशी की लहर, माता-पिता क्या बोले?     |     पहाड़ या गुफा नहीं… कुएं के अंदर बना मंदिर, हर रोज होती है अनोखे ढंग से पूजा     |     कांवड़ रूट के ढाबों पर QR कोड जरूरी वाले आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, 15 जुलाई को होगी सुनवाई     |     मैंने अपनी मर्जी से इस्लाम कबूला है… मुस्लिम लड़के से इश्क के बाद लड़की ने बनाया वीडियो, खोले ये राज     |     आकर ठीक कर दू्ंगा… बांदा BJP विधायक ने SDM को को धमकाया, जानें क्यों भड़के MLA     |     केस वापस लो… गर्भवती पत्नी नहीं मानी, गुस्से में पति ने उठाया चाकू और कर दिया हमला     |     बिहारः SIR प्रक्रिया के तहत बड़ी संख्या में नेपाली और बांग्लादेशी लोगों के पास से मिले आधार, राशन और निवास प्रमाण पत्र     |     बच्चे के सिर पर तानी पिस्टल, धमकाकर उतरवा लिए सारे गहने, फिर बैग छोड़कर हुए फरार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें