एमपी में ‘गद्दार’ वाले पोस्टर पर छिड़ा विवाद, दिग्विजय सिंह का अब BJP पर पलटवार, बताया ISIS एजेंट

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह को राज्यसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक का विरोध करना भारी पड़ रहा है. प्रदेश में कांग्रेस नेता को ‘गद्दार’ बताने वाले पोस्टर लगाए गए हैं. वहीं, इसको लेकर दिग्विजय सिंह और बीजेपी के बीच रविवार को एक वाकयुद्ध छिड़ गया. कांग्रेस नेता ने बीजेपी कार्यकर्ता को आईएसआई एजेंट बताया है. वहीं, बीजेपी भी लगातार पलटवार कर रही है.

यह विवाद तब शुरू हुआ, जब कथित रूप से बीजेपी युवा मोर्चा (BJYM) ने दिग्विजय सिंह को ‘गद्दार’ के रूप में चित्रित करने वाले पोस्टर गुना और अन्य शहरों में लगाए. इन पोस्टर में राज्यसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक का विरोध करने के लिए कांग्रेस सांसद की आलोचना की गई. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि गद्दार तो बीजेपी कार्यकर्ता हैं जिन्होंने आईएसआई एजेंट के रूप में काम किया है.

दिग्विजय सिंह ने क्या कुछ कहा?

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने ‘एक्स’ पर आईएसआई एजेंट के रूप में काम करने वाले कथित बीजेपी कार्यकर्ताओं के नाम उजागर किए. उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान से अलग-अलग खातों में धन जुटाना, वॉयस ओवर के जरिए पाकिस्तानियों से बात करना. आप उन्हें क्या कहेंगे? गद्दार? जय सिया राम.’ आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने मध्य प्रदेश के कई स्थानों से 2017 में जासूसी गिरोह का हिस्सा होने के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया था.

सिंह ने ‘भगवा आतंकवाद’ शब्द गढ़ा- BJP

इस बीच, राज्य के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस के दिग्गजों पर सुर्खियां बटोरने के लिए सनसनीखेज बयान देने का आरोप लगाया. उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता ने ‘भगवा आतंकवाद’ शब्द गढ़ा था जो सनातन धर्म को बदनाम करता है. सारंग ने कहा, ‘उन्होंने आतंकवादी अफजल को अफजल गुरु कहा, हाफिज सईद का महिमामंडन करने के लिए उसके लिए जी का इस्तेमाल किया.’

‘पोस्टर जनता ने लगाए हैं, बीजेपी ने नहीं’

विश्वास सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह, जाकिर नाइक जैसे विघटनकारी व्यक्तियों के सम्मान में मंच साझा किया, हमारी सेना और सैनिकों का अपमान करने के लिए बटला हाउस मुठभेड़, हवाई हमले और सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए. वह हमेशा देश को तोड़ने के लिए बयान देते हैं. उन्होंने हमेशा बिना तथ्यों के आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि दिग्विजय सिंह को निशाना बनाने वाले पोस्टर जनता ने लगाए हैं, बीजेपी ने नहीं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     कोई टॉप वकील, कोई इतिहासकार तो कोई रहा विदेश सचिव… कौन-कौन हैं राज्यसभा के लिए मनोनीत 4 सदस्य     |     स्कूल में पढ़ाया-हमले में दोनों पैर गंवाए… जानें कौन हैं राज्यसभा के लिए मनोनीत होने वाले सदानंदन मास्टर     |     भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की ISS से वापसी का काउंटडाउन शुरू, परिवार में खुशी की लहर, माता-पिता क्या बोले?     |     पहाड़ या गुफा नहीं… कुएं के अंदर बना मंदिर, हर रोज होती है अनोखे ढंग से पूजा     |     कांवड़ रूट के ढाबों पर QR कोड जरूरी वाले आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, 15 जुलाई को होगी सुनवाई     |     मैंने अपनी मर्जी से इस्लाम कबूला है… मुस्लिम लड़के से इश्क के बाद लड़की ने बनाया वीडियो, खोले ये राज     |     आकर ठीक कर दू्ंगा… बांदा BJP विधायक ने SDM को को धमकाया, जानें क्यों भड़के MLA     |     केस वापस लो… गर्भवती पत्नी नहीं मानी, गुस्से में पति ने उठाया चाकू और कर दिया हमला     |     बिहारः SIR प्रक्रिया के तहत बड़ी संख्या में नेपाली और बांग्लादेशी लोगों के पास से मिले आधार, राशन और निवास प्रमाण पत्र     |     बच्चे के सिर पर तानी पिस्टल, धमकाकर उतरवा लिए सारे गहने, फिर बैग छोड़कर हुए फरार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें