जिसने CSK के लिए 11 साल खून-पसीना एक किया, उसे धोनी ने बताया- गद्दार

सबकुछ करने के बाद अंत में सुनने को मिला गद्दार. धोनी ने यही कहा जब 11 साल तक CSK के लिए खून-पसीना एक करने वाले उस खिलाड़ी से उसका सामना हुआ. हम बात कर रहे हैं ड्वेन ब्रावो की, जिनके साथ मिलने पर धोनी की जो भी बातें हुई वो बस मस्ती-मजाक के तौर पर रहीं. मस्ती-मस्ती में ही धोनी ने उन्हें गद्दार कहा. दरअसल, IPL 2025 में CSK का अगला मैच KKR से है. इस मुकाबले के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम चेन्नई पहुंची है. IPL 2025 में ब्रावो KKR के मेंटॉर हैं. बस यही वजह रही कि धोनी ने ब्रावो की खिंचाई कर दी और उन्हें मस्ती भरे लहजे में गद्दार बता दिया.

धोनी ने ब्रावो को कहा- गद्दार

ड्वेन ब्रावो और धोनी की चेन्नई में हुई मुलाकात का वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इस वीडियो में ब्रावो को देखते ही धोनी को उन्हें गद्दार कहते देखा जा सकता है. ब्रावो CSK के प्रैक्टिस एरिया में आते हैं और जाडेजा को गले मिलते हैं. उसके बाद वो नेट्स के पास पहुंचते हैं, जहां धोनी बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे होते हैं. दोनों फिर एक दूसरे से हाथ मिलाते हैं.

धोनी के कहने पर ही ब्रावो बने थे KKR के मेंटॉर

धोनी के ड्वेन ब्रावो काफी करीब है. दोनों में भाई-भाई जैसा रिश्ता है. दोनों ही इस रिश्ते की कद्र करते हैं, जिसका सबसे शानदार उदाहरण ये है कि IPL 2025 में मेंटॉर बनने के लिए KKR ने जब ब्रावो को अप्रोच किया था तो सबसे पहले उन्होंने धोनी से ही पूछा था. उनका ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद ही उन्होंने KKR का ऑफर स्वीकारा था.

ब्रावो ने 11 साल CSK के लिए खून-पसीना किया एक

ड्वेन ब्रावो ने CSK के लिए साल 2011 में डेब्यू किया था. तब से वो IPL 2022 तक खेले. इन 11 सालों में वो चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे सफल गेंदबाज बनकर उभरे. ब्रावो ने 11 सालों में CSK के लिए खेले 130 T20 मैचों की 127 पारियों में कुल 154 विकेट अपने नाम किए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     केसरी 2 से अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर करेंगे चमत्कार…? चार साल से नहीं दी एक भी ब्लॉकबस्टर मूवी     |     पंजाब किंग्स के खिलाफ KKR ने की चीटिंग? अंपायर ने मैदान पर पकड़ी ये गलती, टेस्ट में 2 खिलाड़ी फेल     |     सीधे 1100 रुपये बढ़ा सोने का दाम! 94000 पार कर रिकॉर्ड हाई पर पहुंची 10 ग्राम की कीमत     |     Instagram-Facebook ही नहीं Snapchat से भी करें कमाई, ये है तरीका     |     अक्षय तृतीया पर सोना ना ला पाएं तो, घर लायें ये 5 सामान, मिलेगा अक्षय धन-धान्य का वरदान!     |     नेतन्याहू के गुस्से से यहूदी भी नहीं बचे, नींद में सो रहे 550 इजराइलियों पर IDF ने गिरा दिया बम     |     गर्मियों में इस तरह लगाएं मुल्तानी, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और शाइनी     |     इंदौर में मिली राहुल की लाश… दुल्हन ही निकली कातिल, 36 बार चाकू से किया हमला, फिर बॉयफ्रेंड को फोन करके कही ये बातइंदौर में मिली राहुल की लाश… दुल्हन ही निकली कातिल, 36 बार चाकू से किया हमला, फिर बॉयफ्रेंड को फोन करके कही ये बात     |     पुलिस कमिश्नर के तबादले पर विधायक के घर जश्न, ढोल की थाप पर थिरके समर्थक     |     कबाड़ी वालों से एक रुपये किलो के हिसाब से वसूलते थे रंगदारी, नोएडा के गैंग की कहानी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें