चैत्र नवरात्र में आठ दिन में पांच सर्वार्थसिद्धि व चार बार रवियोग मध्यप्रदेश By Nayan Datt On Mar 30, 2025 उज्जैन। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, गुड़ी पड़वा पर आज सर्वार्थसिद्धि योग के महासंयोग में चैत्र नवरात्र का आरंभ हो गया है। इस बार तिथि क्षय के कारण नवरात्र आठ दिन के रहेंगे। पर्वकाल में पांच बार सर्वार्थसिद्धि तथा चार बार रवियोग का संयोग बन रहा है। पं. अमर डब्बावाला ने बताया कि विशिष्ट योग संयोग की उपस्थिति में देवी दुर्गा की आराधना शुभफल प्रदान करने वाली मानी गई है। तंत्र, मंत्र, यंत्र की सिद्धि के लिए भी यह योग विशेष है। यह भी पढ़ें दिल्ली में पर्यावरण पर CAG रिपोर्ट पेश, निगरानी और नियंत्रण… Apr 1, 2025 हफ्ता क्यों नहीं दिया? ASI ने ट्रक चालक को डंडे से पीटा,… Apr 1, 2025 पटाखा रखने का लाइसेंस, अंदर चल रहा था बनाने का काम; गुजरात… Apr 1, 2025 देश के 52 शक्तिपीठों में से एक शक्तिपीठ हरसिद्धि मंदिर में सुबह छह बजकर 15 मिनट पर घट स्थापना हुई। पुजारी महंत रामचंद्र गिरि ने बताया कि शक्तिपीठ की पूजन परंपरा में नवरात्र के नौ दिन माता हरसिद्धि शयन नहीं करती हैं, इसलिए मंदिर में शयन आरती नहीं होती है। Share
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.