बेटी की गर्लफ्रेंड को माना बहू, किया ऐसा भव्य स्वागत… हर किसी की जुबां पर है दो सहेलियों की ये लव स्टोरी

प्यार कब, कैसे और कहीं भी और किसी से भी हो सकता है. आजकल लड़क-लड़की और लड़के-लड़के में भी प्यार होने की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं. जहां कई लोग इस तरह के रिश्तों का विरोध करते हैं तो वहीं कुछ लोग इस रिश्ते को स्वीकार भी करते हैं. मध्य प्रदेश के छतरपुर में भी कुछ ऐसा ही हुआ. दो लड़कियों ने आपस में शादी कर ली. परिवार वालों ने भी इस शादी को न सिर्फ माना, बल्कि बहू का भव्य स्वागत भी किया.

मामला नौगांव थाना क्षेत्र का गांव दौरिया का है. यह गांव एक अनूठी प्रेम कहानी का गवाह बना, जहां दो सहेलियों ने समाज की परंपराओं को तोड़ते हुए अपनी मोहब्बत को शादी में बदल दिया. यह विवाह इसलिए अनोखा है क्योंकि इसमें दुल्हा नहीं था, बल्कि दो युवतियों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवनभर साथ रहने का संकल्प लिया.

सोशल मीडिया से शुरू हुई प्रेम कहानी

नौगांव क्षेत्र की रहने वाली सोनम यादव (24) और मणिपुर की मानसी की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई. पहले यह जान-पहचान थी, फिर बातचीत बढ़ी और दोस्ती प्यार में बदल गई। समाज की बंदिशों को नजरअंदाज करते हुए दोनों ने एक साथ जीवन बिताने का फैसला किया और कोर्ट मैरिज कर ली।

गुमशुदगी की शिकायत और पुलिस की कार्रवाई

बीते दिनों नौगांव थाने में एक युवती की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन जब पुलिस मामले की जांच कर रही थी, तभी दोनों युवतियां दौरिया गांव पहुंच गईं. पुलिस ने उन्हें थाने बुलाकर पूछताछ की, लेकिन जब दोनों ने कोर्ट मैरिज से जुड़े दस्तावेज दिखाए और आपसी सहमति से शादी करने की बात कही, तो पुलिस ने उनके बयान लेकर उन्हें छोड़ दिया.

सोनम बनी दूल्हा, मानसी ने थामा हाथ

सोनम यादव हमेशा से लड़कों की तरह रहने की शौकीन थी। इसी बीच उसकी मुलाकात फेसबुक पर मानसी से हुई, जो मणिपुर की रहने वाली थी. दोनों में प्यार परवान चढ़ा और उन्होंने कोर्ट जाकर शादी करने का फैसला किया. मानसी असम से दौरिया आई और दोनों ने मंदिर में शादी कर ली. अब यह नवविवाहित जोड़ा असम रवाना हो चुका है.

समलैंगिक विवाह बना चर्चा का विषय

छतरपुर जिले में इस समलैंगिक विवाह की खबर चर्चा का विषय बनी हुई है. शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. भले ही समाज में समलैंगिक विवाह को लेकर कई तरह की चर्चाएं होती हों, लेकिन सोनम और मानसी ने अपने प्रेम को समाज की परवाह किए बिना एक नया मुकाम दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     शाहरुख खान की बीवी गौरी ने खेला ऐसा दांव, चुटकियों में हुई करोड़ों की कमाई     |     वक्फ संशोधन बिल पर कांग्रेस ने शुरू की तैयारी, शाम 6 बजे खरगे ने बुलाई बैठक, कल सांसदों संग मीटिंग करेंगे राहुल     |     वक्फ पर TDP का बड़ा ऐलान, हम मोदी सरकार के साथ, लोकसभा में विधेयक का करेंगे समर्थन     |     1 लाख रुपये में किराए पर बुलाए हत्यारे, महिला ने बेटी के साथ मिलकर बनाया पति की हत्या का प्लान… क्यों करवाया कत्ल?     |     लूट लिया बैंक,17 किलो सोना लेकर फरार…वेब सीरिज Money Heist देख दो भाइयों ने बनाया था प्लान     |     गुजरात की इस परियोजना के खिलाफ महात्मा गांधी के परपोते की अपील खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- कुछ चीजें ऐसी जिनमें दखल नहीं दे सकते     |     दिल्ली में पर्यावरण पर CAG रिपोर्ट पेश, निगरानी और नियंत्रण में मिलीं कई खामियां     |     दिल्ली हिंसाः BJP के मंत्री कपिल मिश्रा की मु्श्किलें बढ़ीं, FIR करने और आगे की जांच के आदेश     |     खुशखबरी! नोएडा में बनने जा रहा एक और एक्सप्रेस-वे, यमुना किनारे से होगा पूरा सफर; ग्रेटर नोएडा वाले भी खुश     |     हफ्ता क्यों नहीं दिया? ASI ने ट्रक चालक को डंडे से पीटा, Video वायरल होने पर SP ने किया सस्पेंड     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें