नीमच : मंडी में व्यापारियों के गोदाम आवंटन में लाखों के लेन-देन की आशंका को लेकर नीलामी निरस्त

नीमच : नवीन कृषि उपज मंडी चंगेरा में व्यापारियों के लिए गोदाम नीलामी की प्रक्रिया को एसडीएम संजीव साहू ने निरस्त कर दिया है। गोदाम के आवंटन में लाखों के लेन-देन की खबर सामने आने के बाद कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने हस्तक्षेप किया है। अगर शुक्रवार को मंडी में नीलामी होती तो शासन को 15 से 20 करोड़ रूपए के राजस्व की हानि होने की आशंका जताई गई थी।

कृषि उपज मंडी कमेटी द्वारा 26 मार्च 2025 से नवीन मंडी में गोदाम आवंटन की प्रक्रिया खुली बोली के जरिए शुरू की गई थी। दो दिन तक तो प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती गई, लेकिन तीसरे दिन शुक्रवार को होने वाले नीलामी में बड़ा गोलमाल किए जाने की शिकायत प्रशासन के पास पहुंच गई। मंडी के व्यापारियों ने ग्रुप बना लिए थे, जितने गोदाम की नीलामी होना है, उससे कुछ ही ज्यादा व्यापारियों को नीलामी में भाग लेने के लिए रखा गया। इससे साफ है कि नीलामी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की प्रतिस्पर्धा नहीं होती और गोदाम में कोई व्यापारी बढ़चढ़कर बोली नहीं लगाता और शासन को करोड़ो रूपए का नुकसान होता। शिकायत यह भी पहुंची कि ऐसा करने के लिए लाखों रूपए का उपर ही उपर लेनदेन हुआ है।

गुरूवार देर रात को एसडीएम संजीव साहू ने शुक्रवार को होने वाली गोदामों की नीलामी को निरस्त कर दिया। प्रशासन ने प्रथम दृष्टया देखा कि 48 गोदामों के विरूद्ध सिफ 52 व्यापारी, 30 गोदामों के विरूद्ध सिर्फ 32 और 13 गोदामों के लिए सिर्फ 21 व्यापारी ही शामिल हुए है। इससे स्पष्ट है कि शासन को राजस्व की हानि होगी। एसडीएम संजीव साहू ने बताया कि 28 मार्च 2025 को होने वाली नीलामी को निरस्त कर दिया है। इन्हें पृथक से नीलामी की प्रक्रिया की जाएगी।

157 गोदाम की नीलामी में मिले 34 करोड़ रूपए

नवीन मंडी में गोदाम की नीलामी प्रक्रिया 26 व 27 मार्च को हुई। 157 गोदामों के विरूद्ध 286 व्यापारियों ने भाग लिया। इन गोदामों की आफसेट वेल्यू 2 करोड़ 45 लाख 70 हजार 500 रूपए रखी गई थी, लेकिन 1100 गुना बोली लगी। 34 करोड़ 35 लाख रूपए का राजस्व शासन को प्राप्त हुआ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     डांस, ड्रग्स और पार्टी…पाकिस्तान की सेना और नेताओं के बेटे-बेटियों की रंगरलियां हुईं वायरल     |     दो मुस्लिम पति, फिर हिंदू लड़के से हो गया प्यार… तीन बच्चों की मां ने तीसरी शादी की तो शौहर बोला- खुदा तुम्हें माफ नहीं करेगा     |     पंजाब में BJP नेता के घर पर धमाका, सुखबीर बादल ने कहा- भगवंत मान से नहीं संभल रहा, इस्तीफा दे दें     |     प्रयागराज में दरगाह पर झंडा फहराने वाला CM की जाति का… अखिलेश यादव का योगी पर हमला     |     शराब के नशे में हैवान बना पिता, 10 साल की बेटी के साथ कर डाला गलत काम; अरेस्ट     |     पंजाबः किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल ने खत्म की 131 दिनों की भूख हड़ताल, कहा- जारी रहेगा संघर्ष     |     संभल: जहां हुए थे दंगे, वहीं से निकली रामनवमी की शोभायात्रा; लोग बोले- ऐसा पहली बार हुआ     |     क्या सुप्रीम कोर्ट से रद्द हो सकता है वक्फ संशोधन बिल? समझें पूरा तकनीकी पहलू     |     हिंदुत्व-राष्ट्रवाद से लेकर संगठन तक… 45 साल में BJP के 5 सियासी ब्रह्मास्त्र, जिसके चक्रव्यूह को नहीं तोड़ पा रहा विपक्ष     |     थाने में गिरी हाईटेंशन लाइन, पलक झपकते आग से घिरा पूरा थाना; आग बुझाने में जुटी आधा दर्जन दमकल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें