क्या LAC पर सुधर रहे हैं संबंध? जानिए भारत और चीन के बीच किन बातों पर बनी सहमति

भारत और चीन के बीच बीजिंग में एक हाई लेवल बैठक हुई है, जिसमें दोनों पक्षों ने सीमा मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की है. यह भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र (WMCC) की 33वीं बैठक थी. दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर स्थिति की समीक्षा की. वे सीमा पार सहयोग और आदान-प्रदान को जल्द से जल्द फिर से शुरू करने पर भी सहमत हुए, जिसमें सीमा पार की नदियां और कैलाश-मानसरोवर यात्रा शामिल हैं.

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (पूर्वी एशिया) गौरांगलाल दास ने किया. चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चीनी विदेश मंत्रालय के सीमा और महासागरीय मामलों के विभाग के महानिदेशक हांग लियांग ने किया. चीन और भारत ने सीमा मुद्दे पर अपने विशेष प्रतिनिधियों ने अगली बैठक के लिए “पर्याप्त तैयारी” करने का एक-दूसरे को आश्वासन दिया, जो इस साल दिल्ली में होने वाली है.

बैठक के बाद विदेश मंत्रालय ने कहा कि चर्चा सकारात्मक और रचनात्मक माहौल में हुई और दोनों पक्षों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थिति की व्यापक समीक्षा की. दोनों पक्षों ने दिसंबर 2024 में बीजिंग में भारत-चीन सीमा प्रश्न पर विशेष प्रतिनिधियों की 23वीं बैठक के दौरान लिए गए निर्णयों को प्रभावी बनाने और प्रभावी सीमा प्रबंधन को आगे बढ़ाने के लिए तमाम उपायों और प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया.

एलएसी पर संबंध बेहतर बनाने के प्रयास जारी

भारत और चीन ने LAC पर मुद्दों को हल करने के लिए राजनयिक और सैन्य तंत्र दोनों को बनाए रखने और मजबूत करने पर भी सहमति व्यक्त की. बैठक के बाद, भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले दास ने चीन के सहायक विदेश मंत्री, हांग लेई से शिष्टाचार भेंट की. पिछले साल अक्टूबर से, जब पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग रूस के कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान मिले थे, तब से दोनों देशों की ओर से संबंधों को बेहतर बनाने के लिए LAC पर 2020 से पहले की स्थिति पर लौटने का प्रयास किया जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     शाहरुख खान की बीवी गौरी ने खेला ऐसा दांव, चुटकियों में हुई करोड़ों की कमाई     |     वक्फ संशोधन बिल पर कांग्रेस ने शुरू की तैयारी, शाम 6 बजे खरगे ने बुलाई बैठक, कल सांसदों संग मीटिंग करेंगे राहुल     |     वक्फ पर TDP का बड़ा ऐलान, हम मोदी सरकार के साथ, लोकसभा में विधेयक का करेंगे समर्थन     |     1 लाख रुपये में किराए पर बुलाए हत्यारे, महिला ने बेटी के साथ मिलकर बनाया पति की हत्या का प्लान… क्यों करवाया कत्ल?     |     लूट लिया बैंक,17 किलो सोना लेकर फरार…वेब सीरिज Money Heist देख दो भाइयों ने बनाया था प्लान     |     गुजरात की इस परियोजना के खिलाफ महात्मा गांधी के परपोते की अपील खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- कुछ चीजें ऐसी जिनमें दखल नहीं दे सकते     |     दिल्ली में पर्यावरण पर CAG रिपोर्ट पेश, निगरानी और नियंत्रण में मिलीं कई खामियां     |     दिल्ली हिंसाः BJP के मंत्री कपिल मिश्रा की मु्श्किलें बढ़ीं, FIR करने और आगे की जांच के आदेश     |     खुशखबरी! नोएडा में बनने जा रहा एक और एक्सप्रेस-वे, यमुना किनारे से होगा पूरा सफर; ग्रेटर नोएडा वाले भी खुश     |     हफ्ता क्यों नहीं दिया? ASI ने ट्रक चालक को डंडे से पीटा, Video वायरल होने पर SP ने किया सस्पेंड     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें