MP की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आरोप, कांग्रेस ने की बर्खास्ती की मांग

भोपाल : मध्यप्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि मोहन यादव मंत्रिपरिषद में राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी का अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र फर्जी है और वे इसका अनुचित लाभ उठा रही हैं। प्रदीप अहिरवार ने पत्रकार वार्ता में कहा कि राज्य के विंध्य और महाकौशल अंचल में ‘‘बागरी” जाति अनुसूचित जाति में नहीं हैं। प्रतिमा बागरी जाति से ‘‘राजपूत (ठाकुर)” हैं, लेकिन उन्होंने गलत तरीके से अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र बनवाया है। इसी आधार पर वे विधायक और फिर मंत्री बन गयी हैं। उन्होंने राज्य सरकार से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने और बागरी के खिलाफ कारर्वाई की मांग की है।

प्रदीप अहिरवार ने कहा कि यदि राज्य सरकार बागरी के मामले में कोई कार्रवाई नहीं करती है, तो वे इस मामले में अदालत की शरण में जाएंगे। उन्होंने कहा कि सतना जिले के रैगांव विधानसभा क्षेत्र से प्रतिमा बागरी विधायक हैं। रैगांव क्षेत्र अनुसूचित जाति (अजा) के लिए सुरक्षित है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बुंदेलखंड, महाकौशल और विंध्य क्षेत्र में रहने वाले ‘बागरी’ जाति के लोग मूल रूप से ठाकुर (राजपूत) समुदाय से आते हैं और अनुसूचित जाति की श्रेणी में नहीं आते। इसके बावजूद प्रतिमा बागरी और इनके परिवार ने प्रशासनिक मिलीभगत से फर्जी जाति प्रमाणपत्र बनवाकर सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ा और मंत्री पद हासिल कर लिया। अहिरवार ने राज्य सरकार से मांग की है कि प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाणपत्र की जांच करायी जाए। जांच के दौरान उन्हें मंत्री पद से हटाया जाए और उनसे विधायक पद से भी त्यागपत्र लेना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     CM रेखा ने कर डाली केजरीवाल वाली गलती, पुलिस को कहा ‘ठुल्ला’, सदन में हंगामा     |     नकदी बरामदगी विवाद: जस्टिस यशवंत वर्मा का इलाहाबाद उच्च न्यायालय में तबादला, नहीं मिलेगा कोई न्यायिक कार्य     |     बदमाशों को दी सुपारी, ट्रेन में पति को मरवा दी गोली; मुस्कान से कम नहीं है लखीसराय की आरती     |     पति ने बीवी के फोन पर देख ली ऐसी फोटो, रिश्ते में पड़ी दरार, फिर एक दिन पत्नी ने कॉफी में…     |     ड्रम नहीं, अब इलेक्ट्रिक पंप बॉक्स में मिली लाश… पत्नी का गला घोंटा, हार-पैर काटे; ऐसे खुली सनकी पति की पोल     |     सिंध डेयरी के मालिक का गजब शौक, पीली कारों का बनाया काफिला; 4.2 करोड़ में खरीदी पीली मर्सिडीज G-वैगन     |     इतने सीधे साइबर ठग! युवक से बैंक अकाउंट खुलवाया और भेज दिए 5 करोड़; इतने रुपए देख हुआ हैरान     |     आसाराम को बड़ी राहत, अब गुजरात HC ने दी 3 महीने की अंतरिम जमानत; जोधपुर जेल नहीं जाएंगे बापू!     |     बिहार में सहकारी समितियों को मिलेगी मजबूती, बैंक मित्र, एम-एटीएम और जन औषधि केंद्रों का होगा विस्तार     |     बेटे की चाहत में हैवान बना पिता, 5 महीने की जुड़वा बेटियों को पटककर मार डाला, पत्नी ने पुलिस बुलाकर करवाया अरेस्ट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें