जालंधर में यूट्यूबर के घर ग्रेनेड हमले का मामला, 2 और आरोपी गिरफ्तार, होंगे बड़े खुलासे पंजाब By Nayan Datt On Mar 22, 2025 जालंधर : जालंधर में यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर रविवार सुबह हुए ग्रेनेड हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक पुलिसकर्मी का बेटा भी शामिल है जिसकी उम्र 21 वर्ष के करीब बताई जा रही है। जालंधर ग्रामीण पुलिस के सी.आई.ए. स्टाफ ने उन्हें गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें Chandigarh में Arjan Dhillon का शो हुआ रद्द, Singer ने खुद… Mar 22, 2025 पत्नी से परेशान व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार का… Mar 22, 2025 Toll बैरियर के पास बेकाबू ट्रक ने बरपाया कहर, चार वाहन बुरी… Mar 22, 2025 पुलिस इस मामले पहले ही महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस हमले का मुख्यारोपी हार्दिक कंजोब निवासी यमुनानगर है। जीशान के कहने पर हार्दिक ने इस वारदात को अंजाम दिया था। वहीं जीशान ने आई.एस.आई. ऑपरेटिव शहजाद भट्टी के कहने पर इस काम को करवाया था। इस मामले में पुलिस ने सख्ती करते हुए 2 एनकाउंटर किए थे जिसके बाद आरोपियों को काबू किया गया था। Share
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.