कुरुक्षेत्र में यज्ञ के दौरान भोजन पर बवाल, ब्राह्मणों पर भांजी लाठियां, ताबड़तोड़ फायरिंग में दो घायल

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में यज्ञ के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई है. गोली लगने से एक युवक घायल हुआ है. कार्यक्रम स्थल पर पत्थरबाजी और लाठियां भी चली हैं. एक युवक के सिर में पत्थर लगा है. यज्ञ में अलग-अलग राज्यों से ब्राह्मण बुलाए गए थे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यज्ञ में शामिल हुए ब्राह्मणों पर लाठियां भांजी गई हैं. बाबा के बाउंसर पर गोलियां चलाने का आरोप है. घटना के पीछे बासी भोजन को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है.

यज्ञ के दौरान गोली लगने से घायल होने वाले का नाम नाम आशीष बताया जा रहा है, जो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का रहने वाला है. उसकी जांघ में गोली लगी है. वही, दूसरा युवक प्रिंस है, जिसके सिर पर पत्थर लगा है. वह लखीमपुर खीरी का रहने वाला बताया गया है. घटना कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में आयोजित महायज्ञ में सुबह की है. यज्ञ में आए ब्राह्मणों पर बाउंसरों द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें एक ब्राह्मण गंभीर रूप से घायल हो गया. यज्ञ स्थल पर तोड़फोड़ भी की गई है.

ब्राह्मणों को दिया बासी खाना

मिली जानकारी के अनुसार, यज्ञ में शामिल ब्राह्मणों को बासी भोजन परोसा गया, जिसका उन्होंने विरोध किया. लगातार हो रहे विरोध के चलते सुबह आयोजकों के सुरक्षा गार्डों और ब्राह्मणों के बीच बहस हो गई. देखते ही देखते माहौल गरमा गया और गार्डों ने गुस्से में फायरिंग कर दी. इस हमले में लखनऊ से आए आशीष नामक ब्राह्मण को गोली लग गई. घायल को तुरंत एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

बाब के बाउंसरों ने कराया बवाल!

केशव पार्क में 18 मार्च से 1008 कुंडीय शिव-शक्ति महायज्ञ आरंभ हुआ था. इसमें देश भर से 1500 से ज्यादा ब्राह्मणों को बुलाया गया था. इन ब्राह्मणों के ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था यज्ञ के आयोजकों ने की. ब्राह्मणों का आरोप है कि पहले दिन ने बाबा के सुरक्षा गार्ड (बाउंसर) उनके साथ किसी न किसी बात को लेकर परेशान कर रहे थे. कभी भी किसी के साथ मारपीट कर देते थे. कोई घूमता दिखाई देता तो उसे भी थप्पड़ या डंडा मार देते थे. यह यज्ञ 27 मार्च तक चलना है. इसमें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, राम विलास शर्मा, सीएम नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल समेत पार्टी के नेता शिरकत कर चुके हैं.

कौन हैं यज्ञ कराने वाले स्वामी हरिओम?

अपने आपको यज्ञ सम्राट कहने वाले स्वामी हरिओम स्वामी हरिओम ने 108 यज्ञ करवाने का संकल्प लिया हुआ है. कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में यह 102 वां महायज्ञ था, जिसमें यज्ञ करवाने के लिए बुलाए गए ब्राह्मणों पर गोलियां चलाने से विघ्न पड़ गया. इससे पहले भी स्वामी दो बार कुरुक्षेत्र के इसी केशव पार्क में यज्ञ कर चुके हैं. पहले यज्ञ में बरसात के पानी से यज्ञ कुंड डूब गए थे और जलधारा से विघ्न पड़ा था. उसके बाद दूसरे यज्ञ में अग्निकांड होने से यज्ञ में विघ्न हुआ था. वहीं, अब तीसरे महायज्ञ में गोलीकांड से विघ्न पड़ गया.

सेना की वर्दी में रहते हैं बाउंसर

विश्व कल्याण हेतु महायज्ञ करवाने का दावा करने वाले स्वामी हरिओम अपने साथ बाउंसर लेकर चलते हैं, जो उनके साथ भारतीय सेना की वर्दी में तैनात रहते हैं. यह असली है या नकली है यह भी संदेह के घेरे में है. कुरुक्षेत्र में स्वामी जी संघ से जुड़े शिक्षा विभाग में सेवारत एक कर्मचारी के निवास पर आकर अक्सर रुकते हैं. यह कर्मचारी सरकारी सेवा में आने से पहले गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में अपनी सेवाएं दे चुका है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला मानवाधिकार का हनन… आरएसएस ने जताई चिंता, UNO से हस्तक्षेप की मांग     |     ‘अध्यक्ष के लिए BJP- संघ के बीच में ठनी नहीं है’, अरुण कुमार बोले- बल्कि साथ मिलकर काम कर रहे     |     वीरों और महान विभूतियों की पावन धरती…बिहार दिवस पर पीएम मोदी से लेकर नीतीश कुमार तक ने दी बधाई     |     बरेली: ईंट भट्ठे की दीवार ढही, सात मजदूर दबे, एक की मौत… परिजनों ने हाइवे किया जाम     |     अयोध्या, काशी के बाद मथुरा की बारी… बांके बिहारी से कनेक्ट होगी 6 लेन सड़क, सोना बन जाएगी 923 गांवों की जमीन     |     दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, दो दिन में बढ़ेगी गर्मी; बंगाल-झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट     |     बलिया में क्रूड ऑयल का विशाल भंडार, ONGC ने शुरू की खुदाई; UP के गंगा बेसिन से देश में शुरू होगी ऊर्जा क्रांति     |     अनंतनाग पुलिस का एक्शन, पाक स्थित लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी हैंडलर से जुड़े अवैध ढांचे को किया ध्वस्त     |     जेल में बंद अपराधी से मेरी हत्या कराने की साजिश… अधीर चौधरी का पुलिस पर बड़ा आरोप     |     डेढ़ महीने में सांवलिया सेठ की कमाई 29 करोड़, दान में मिली 135 किलो चांदी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें