नरसिंहपुर में सड़क हादसा, एक की मौत, तीन घायल मध्यप्रदेश By Nayan Datt On Mar 21, 2025 नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह घटना गोटेगांव थाना क्षेत्र की है। यहां पर इमलिया के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में एक बाइक के चालक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए हैं। यह भी पढ़ें मम्मी-पापा आपने अच्छी लाइफ दी… इतना लिखकर हॉस्टल की… Mar 21, 2025 दतिया में सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत, कॉपी चेक… Mar 21, 2025 सबके जीवन में खुशहाली लाना ही हमारा मूल लक्ष्य: मुख्यमंत्री… Mar 21, 2025 घायलों को तत्काल गोटेगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायलों का अभी इलाज चल रहा है। मृतक गोटेगांव क्षेत्र में आने वाले बगलाई गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। तीन घायल युवक बगासपुर के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। Share
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.