नमाज और फिर भोलेनाथ की आरती, लखनऊ के ‘शिव वाटिका’ में हुआ रोजा इफ्तार

एक तरफ गंगा जमुनी तहजीब को लेकर यूपी में राजनीति गर्म नजर आ रही है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे उदहारण भी देखने को मिल रहे हैं, जो इस राजनीति को चुनौती देने का काम कर रहे हैं. मंगलवार को एक कॉलोनी में भारत की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली. कॉलोनी वासियों द्वारा बनवाई गई शिव वाटिका में रोजा इफ्तार हुआ. जमात के साथ नमाज हुई और उसके बाद उसी परिसर में भगवान भोलेनाथ की आरती का कार्यक्रम संपन्न हुआ.

लखनऊ के गुडंबा क्षेत्र में स्थित अवधपुरम कॉलोनी में रविवार शाम बाबा अवधेश्वर नाथ मंदिर के सामने के प्रांगण शिव वाटिका में रोजा इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया. इस दौरान रोजेदारों के लिए नमाज पढ़ने का भी इंतजाम किया गया. जमात के साथ नमाज संपन्न होने के बाद रोज शाम को होने वाली बाबा भोलेनाथ की आरती का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ, जिसमें मुस्लिम समाज के लोगों ने भी हाजिरी दी.

आपसी भाईचारे का पेश किया नमूना

रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन करने वाली संस्था अवधपुरम वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि सोसाइटी ने कॉलोनी में बने शिव वाटिका पार्क में रविवार शाम रोजा इफ्तार का आयोजन किया. इसमें कॉलोनी के अनेक हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने हिस्सा लेकर आपसी भाईचारे का शानदार नमूना पेश किया.

साथ ही उन्होंने बताया कि इसी प्रांगण में मगरिब की नमाज पढ़ने का इंतजाम भी किया गया था और इफ्तार के बाद मुस्लिम भाइयों ने जमात के साथ नमाज भी अदा की. राजेश तिवारी ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम सनातन धर्म के मूल मंत्रों में शामिल है और हर धर्म की आस्था को सम्मान देना हमेशा से भारतीय संस्कृति की पहचान रही है. उन्होंने बताया कि अवधपुरम कॉलोनी अवध की संस्कृति को आत्मसात करती है. यहां स्थित शिव मंदिर और उसके सामने बने पार्क शिव वाटिका का निर्माण कॉलोनी के निवासियों ने अपने संसाधनों से कराया है.

मंदिर के निर्माण में मुस्लिम समाज का अहम योगदान

राजेश तिवारी ने कहा कि मंदिर के निर्माण में कॉलोनी के मुस्लिम समाज के लोगों ने भी अहम योगदान दिया है और वे इसके निर्माण में आने वाली हर मुश्किल का सामना करने में हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं. शिव वाटिका नाम भी यहां के एक मुस्लिम भाई ने ही दिया है. कॉलोनी के मुस्लिम भाई यहां होने वाले बड़ा मंगल के भंडारे, दशहरा और माता रानी का जागरण जैसे आयोजनों में बढ़-चढकर हिस्सा लेते हैं. यह भाईचारा ही सदियों से हमारे देश की खूबसूरती रहा है.

गंगाजमुनी तहजीब हमेशा दिखती रहेगी

सोसाइटी के सचिव आरिफ अली सिद्दीकी ने कहा कि भगवान शिव के मंदिर के सानिध्य में रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन और उसमें कॉलोनी तथा आसपास के निवासियों का बढ़-चढकर हिस्सा लेना यह दिखाता है कि मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना. उन्होंने कहा कि आज के दौर में शिव वाटिका में रोजा इफ्तार का आयोजन कई लोगों को हैरत में डाल सकता है, लेकिन हम सभी को यह याद रखना होगा कि अवधपुरम अवध की गंगा-जमुनी तहजीब को जीता रहा है और आगे भी जीता रहेगा.

सिद्दीकी ने कहा कि शिव वाटिका में रोजा इफ्तार और नमाज के बाद मंदिर में पंडित उमेश मिश्रा की अगुवाई में रोज की तरह आरती का आयोजन किया गया, जिसमें मुस्लिम समाज के सदस्यों ने भी हाजिरी दी. उन्होंने कहा, यह पूरा घटनाक्रम इस बात का सुकून देता है कि हमारे खून में पैवस्त भाईचारा अब भी उसी रवानी के साथ जिंदा है. सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य शिवकुमार सिंह ने कहा कि धरती पर आए सभी नर-नारी एक ही परमपिता परमेश्वर की संतान हैं. भले ही उनकी पूजा पद्धति अलग-अलग हो. मानवता की जीत इसी में है कि हम सभी एक-दूसरे की धार्मिक आस्थाओं का आदर करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     CAA की तरह न बिगड़े बात, वक्फ बिल पर मुस्लिमों के हर संशय को ऐसे दूर कर रही मोदी सरकार     |     63 ATM कार्ड, पिस्टल और गोलियां जब्त…बलिया से बिहार जा रहे थे, पुलिस ने एक बदमाश का किया एनकाउंटर     |     छत्तीसगढ़ में 22 नक्सली हुए ढेर, अमित शाह का ऐलान- 31 मार्च 2026 तक भारत हो जाएगा नक्सल मुक्त     |     पूर्व विधायक और BJP नेता ने की खुदकुशी, सरकारी आवास में खुद को गोली से उड़ाया     |     ‘…हमारे बेटे का अपहरण हुआ’, बिहार विधान परिषद में अशोक चौधरी और राबड़ी देवी में तीखी नोकझोंक     |     3 साल की मासूम से रेप, कपड़े पर लगा था खून; देखते ही मां की निकल गई चीख… आरोपी युवक गिरफ्तार     |     खत्म हुआ युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा का रिश्ता, कोर्ट में तलाक मंजूर     |     जिस NRC को मोदी सरकार ने ठंडे बस्ते में डाला, उस जिन्न को क्यों फिर बाहर निकालने जा रहा RSS?     |     कोड़े की सजा देने में तालिबान को आ रहा मजा, हर दिन पिट रहे इतने अफगानी     |     दिल्ली में 2500 रुपये पाने के लिए महिलाओं के सामने रखी गई जो शर्त, उसे पूरा करने का ये है तरीका     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें