रतलाम में खेत से 40 क्विंटल लहसुन चोरी, ट्रैक्टर – ट्रॉली लेकर आए थे चोर मध्यप्रदेश By Nayan Datt On Mar 17, 2025 रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में आने वाले नामली में लहसुन चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर खेत में रखे 40 क्विंटल लहसुन चोरी करके ले गए हैं, जब किसान सुबह खेत पर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। चोर अपने साथ ट्रैक्टर – ट्रॉली लेकर आए थे और उसी में लहसुन रखकर फरार हो गए। किसान मुन्नालाल ने तत्काल पुलिस को सूचना दी किसान का कहना है कि उसने लहसुन खेत में सूखने के लिए रखे थे। चोर मुन्नालाल के खेत से 25 क्विंटल और द्वारका नाम के किसान के खेत से 15 क्विंटल लहसुन चोरी करके ले गए हैं। नामली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है, चोरी गए लहसुन की कीमत 2 लाख रुपए बताई जा रही है। यह भी पढ़ें बुर्का पहनकर दो महिलाओं ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम,… Mar 19, 2025 एमपी के इस जिले में बना टाइटैनिक जहाज जैसा मंदिर! देखकर आप… Mar 19, 2025 पैंट की जेब में फटा मोबाइल, युवक के प्राइवेट पार्ट के उड़े… Mar 19, 2025 Share
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.