‘दस्तावेजों से हटेगा इंडिया शब्द, लिखा जाएगा भारत…’ उज्जैन की इस यूनिवर्सिटी ने क्यों लिया ऐसा फैसला?

मध्य प्रदेश के उज्जैन का महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय पहला ऐसा होगा, जहां के सभी दस्तावेजों से ‘इंडिया’ शब्द को हटाकर ‘भारत’ शब्द किया जाएगा. यह निर्णय विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक में लिया गया. इसके बाद विश्वविद्यालय के आधिकारिक दस्तावेजों पर अब ‘इंडिया’ शब्द की जगह ‘भारत’ शब्द का उपयोग किया जाएगा. इसके लिए सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से ‘इंडिया’ शब्द को हटाने के प्रस्ताव को स्वीकार किया है.

महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक कुलगुरु प्रो. विजय कुमार जे.सी. की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी. बैठक की शुरुआत में दीक्षांत समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई. इसके बाद बैठक में कार्यपरिषद सदस्य गौरव धाकड़ ने विश्वविद्यालय में ‘इंडिया’ शब्द की जगह ‘भारत’ शब्द का उपयोग करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी सदस्यों ने सहमति से पारित कर दिया.

क्यों लिया गया ऐसा फैसला?

कार्यपरिषद सदस्य गौरव धाकड़ ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री उन नामों को प्रचलन में लाने का प्रयास कर रहे हैं, जो देश की संस्कृति और पहचान से जुड़े हुए हैं. इसी दिशा में विश्वविद्यालय में भी ‘भारत’ शब्द को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट, प्रशासनिक दस्तावेजों, विद्यार्थियों की कॉपियों, कैलेंडर आदि में अब ‘भारत’ शब्द का ही प्रयोग किया जाएगा. बैठक में कुलसचिव डॉ. दिलीप सोनी, कार्यपरिषद सदस्य विश्वास व्यास, डॉ. केशर सिंह चौहान, हरीश व्यास, सुमिना लिग्गा, गीतांजलि चौरसिया और उपस्थित थे.

इनके प्रस्ताव पर हुआ निर्णय

ज्यादा से ज्यादा जनमानस को संस्कृत से जोड़ने के लिए कार्यपरिषद के सदस्य गौरव धाकड़ के प्रस्ताव को सभी ने सराहा. उसके बाद उज्जैन के नागरिकों को संस्कृत से जोड़ने का निर्णय भी लिया गया है. इसके तहत अब संस्कृत सीखने के इच्छुक लोगों को विश्वविद्यालय से दक्ष होने वाले विद्यार्थियों को शिक्षक के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा. संस्कृत विश्वविद्यालय ने इसके लिए वेबसाइट पर ‘रिसोर्स पूल सिस्टम’ विकसित किया है, जिसमें योग्य शिक्षकों की जानकारी उपलब्ध होगी.

इस विषय मे काफी समय से चर्चा चल रही है. कुछ दिनों पहले आरएसएस ने भारत बनाम इंडिया की बहस छेड़ी थी, जिसमें आरएसएस के पदाधिकारियों ने कहा, अपने देश को इंडिया नहीं, भारत कहना चाहिए. इसे ठीक करना पड़ेगा. देश को दो नामों से क्यों जाना जा रहा है? इसे ठीक करना ही पड़ेगा. भारत है, तो भारत ही कहो. उन्होंने यह भी कहा कि भारत में इतिहास को तोड़ा मरोड़ा गया है और इतिहास की अच्छी बातों को दबाया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बिहार के सियासी चक्रव्यूह में घिरे तेजस्वी, ओवैसी से लेकर पीके और कांग्रेस तक ने बढ़ा रखी टेंशन     |     औरंगजेब की तुलना भगवान परशुराम से… कांग्रेस नेत्री पोस्ट के बाद मचा बवाल, पार्टी ने दिया अल्टीमेटम     |     छिपकर मिल रहे थे गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड, गांववालों ने देख लिया, पंचायत में सुना दिया ये फैसला     |     गुजरात: भुज के आसमान में दिखी रहस्यमयी रोशनी, लोग बोले- ये तो एलियन हैं…     |     औरंगजेब का महिमामंडन बर्दाश्त नहीं… छत्रपति शिवाजी महाराज के मंदिर उद्घाटन पर बोले CM देवेंद्र फडणवीस     |     हिमाचल सरकार ने गाय के दूध पर MSP बढ़ाई, मनरेगा मजदूर को भी मिलेंगे ज्यादा पैसे..बजट में कई ऐलान     |     बुआ के लड़के से मामा के बेटे ने कर दिया कांड, जब सच आया सामने तो पैरों नीचे खिसकी जमीन     |     पंजाब की जेल में हवालाती की मौत, प्रशासन में हड़कंप, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप     |     महिला के घर चल रहा था गंदा धंधा, अचानक आ गई पुलिस और फिर…     |     SIT के सामने पेश हुए पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया, पूछताछ जारी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें