मध्य प्रदेश के 15 जिलों में आज बारिश के आसार, तपती गर्मी के बीच छाए बादल

भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्मी के तीखे तेवर के बीच बादल छाने लगे हैं। मौसम विभाग ने आज ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में बारिश के आसार हैं। ऐसे में उज्जैन, देवास, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, दतिया, अशोकनगर, भिंड, मुरैना और श्योपुर में बारिश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा तापमान

मध्य प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर बरकरार हैं। इसी क्रम में शनिवार को दिन का सबसे अधिक तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस तापमान नर्मदापुरम में दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रात का सबसे कम 15.2 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में रिकॉर्ड किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

भिंड के अटेर में हुई बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक भिंड के अटेर में एक मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से हवाओं के साथ नमी आने लगी है। इससे बादल भी छाने लगे हैं। रविवार को ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

हवा के ऊपरी भाग में बना चक्रवात

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान एवं उससे लगे दक्षिणी हरियाणा पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है।

दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो राजस्थान और उससे लगे हरियाणा पर बने चक्रवात से होकर गुजर रही है।

मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में हवाओं का रुख दक्षिणी बना हुआ है। हवाओं के साथ नमी आने के कारण बादल छाने लगे हैं। आज ग्वालियर, चंबल एवं उज्जैन संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     ‘दो पैग पियो और होली मनाओ..’ होली मिलन समारोह में क्या बोल गए बीजेपी विधायक? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो     |     MP High Court का आदेश- सरकार की परमिशन के बिना टीचर को नौकरी से नहीं हटा सकते अनुदान प्राप्त स्कूल     |     19 मार्च से बदलेगा प्रदेश का मौसम… रीवा, जबलपुर व शहडोल सहित 15 जिलों में होगी बारिश     |     मऊगंज घटना पर बोले एमपी के डीजीपी- ऐसी कार्रवाई करेंगे, जो नजीर बनेगी     |     इंदौर में पुलिस और वकीलों के बीच विवाद, हाईकोर्ट और जिला अदालत के बाहर फोर्स तैनात     |     लड्डू गोपाल के भरोसे चलती है मिठाई की दुकान…न कोई मालिक, न कैशियर और न सेल्समैन     |     MP के श्योपुर में जंगली जानवर के हमले से बेटे को बचाने भिड़ी मां, बोली-चीता था     |     जावद में सड़क हादसा, बाइक सवार की हुई दर्दनाक मौत, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस     |     सीहोर में चलती कार में अचानक लगी आग, लोगों ने चालक को बाहर निकाला     |     मादा चीता गामिनी को आज कूनो में छोड़ेंगे CM मोहन, बोले- वन्यजीव संरक्षण को मिलेगी नई ऊंचाई     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें