भोपाल में चाकू मारकर युवक की हत्या, किन्नर और उसके साथियों पर जान लेने का आरोप मध्यप्रदेश By Nayan Datt On Mar 16, 2025 भोपाल। तलैया थाना इलाके के बकरा मार्केट में रविवार सुबह एक युवक की नृशंस हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर चाकू के कई घाव मिले हैं। इस मामले में एक आदतन अपराधी किन्नर का भी नाम सामने आ रहा है। यह भी पढ़ें औरंगजेब की तुलना भगवान परशुराम से… कांग्रेस नेत्री पोस्ट के… Mar 17, 2025 नर्मदा नदी में कैसे डूबा जूनियर डॉक्टर? चार दिन तक लगतार चले… Mar 17, 2025 एमपी में मनरेगा योजना में बड़े घोटाले का खुलासा, फर्जी जॉब… Mar 17, 2025 तलैया थाना प्रभारी चतुर्भुज राठौर ने बताया कि बरखेड़ी निवासी 22 वर्षीय आदिल नाम के युवक का काजल बंबईया नाम के किन्नर से पुराना विवाद चल रहा था। सुबह आठ बजे मोहम्मदी मस्जिद के पास बकरा मार्केट की गली में कुछ लोगों ने आदिल पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल आदिल को हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चेक करने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गए। टीआई राठौर के मुताबिक इस वारदात में किन्नर काजल और उसके साथियों का नाम सामने आ रहा है। काजल के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में कई मामले पूर्व से दर्ज हैं। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज देख रही है। Share
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.