Jalandhar के Bus Stand नजदीक बड़ी घटना, Holi पर… पंजाब By Nayan Datt On Mar 15, 2025 जालंधरः जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, यहां स्थित ढाबे पर करीब आधा दर्जन हमलावरों ने तलवारों सहित अन्य हथियारों के साथ हमला बोल दिया। इस घटना में ढाबा मालिक सहित 3 लोग गंभीर घायल होने की सूचना है। \ यह भी पढ़ें होली पर हुड़दंग मचाने वालों पर चला पुलिस का डंडा, काटे इतने… Mar 15, 2025 पंजाब में तेज रफ्तार का कहर, 3 वाहनों के उड़े परखच्चे, मंजर… Mar 15, 2025 पंजाब में झमाझम बारिश, जानें अपने शहर के मौसम का हाल… Mar 15, 2025 जानकारी के अनुसार उक्त घटना होली के दिन बस स्टेंड नजदीक प्रिंस ढाबे रात करीब 8 बजे हुई है, जो सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि आधा दर्जन से अधीक नौजवानों ने ढाबा मालिक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान बचाने आए कर्मचारी को भी पकड़कर तलवारों और बेसबाल से हमला कर दिया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं ढाबा मालिक का कहना है कि उक्त हमला पुरानी रंजिश के कारण किया गया है। फिलहाल इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद सी.सी.टी.वी. कैमरों के आधार पर जांच शुरू हो हई है। Share
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.