होली के दिन बच्चों को क्यों पहनाई जाती है मेवे की माला, जानें क्या है इसके पीछे की कहानी

होली हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है. होली का त्योहार हर साल फाल्गुन पूर्णिमा के दिन बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. होली पर रंग खेले जाते हैं. इसके साथ ही होली के त्योहार पर कई प्रथाए हैं, जो सदियों चली आ रही हैं. इन्हीं प्रथाओं में शामिल है होली के दिन लड्डू गोपाल और बच्चों को मेवे की माला पहनाना. दरअसल, होली के दिन भारत के कई राज्यों में ऐसा किया जाता है. इसको लेकर लोगों के मन में सवाल आते हैं, तो चलिए जानते हैं कि होली के दिन बच्चों को मेवे की माला क्यों पहनाई जाती है.

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर शुरू हो रही है. वहीं इसका समापन अगले दिन 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. ऐसे में होलिका दहन 13 मार्च को किया जाएगा और होली 14 मार्च को खेली जाएगी.

पौराणिक कथा के अनुसार…

हम सभी जानते हैं कि होली की कथा दैत्यराज हिरण्यकश्य, जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु के परम भक्त प्रहलाद और होलिका से जुड़ी हुई है. वहीं होली के दिन बच्चों को सूखे मेवे की माला पहनाने के पीछे भी एक कथा है, जोकि प्रहलाद से ही जुड़ी हुई है. पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान विष्णु की पूजा करने को लेकर दैत्यराज हिराण्यकश्यप ने होली के आठ दिनों पहले तक प्रहलाद को मारने की तमाम कोशिशे कीं, लेकिन भगवान की कृपा से प्रहलाद को कुछ नहीं हुआ.

इसके बाद हिरण्यकश्यप अपनी होलिका के पास गया और उसे आदेश दिया कि वो प्रहलाद को लेकर अग्नि पर बैठ जाए, जिससे प्रहलाद जलकर भस्म हो जाए. क्योंकि होलिका को ब्रह्मा जी से ये वरदान प्राप्त था कि अग्नि उसे नहीं जलाएगी. होलिका प्रहलाद को अग्नि पर लेकर बैठने को तैयार हो गई. इसके बाद हिरण्यकश्यप ने अपने सैनिकों से कहा कि वो प्रहालद को लेकर आएं. दैत्यराज का आदेश मानकर सैनिक प्रहलाद को लेने चले गए.

सैनिक जब प्रहलाद को लेने महल पहुंचे तो उनकी मांं उन्हें भोजन खिला रही थीं. प्रहलाद की मां ये जानती थीं कि उनके पुत्र को जलाकर मार दिया जाने वाला है. सैनिक जब प्रहालाद को लेकर जाने लगे तो उनकी मां ने सूखे फल और मेवे बांधकर प्रहलाद को पहना दिया, ताकि रास्ते में उसे भूख लगे तो वो उसे खा सके. तब से ही होली के दिन बच्चों के गले में सूखे मेवे की माला पहनाने की प्रथा शुरू हो गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     आपको नियमों की जानकारी नहीं… आतिशी के आरोपों पर बोले दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष     |     ऑयलफील्डस संशोधन बिल लोकसभा से पास, केंद्रीय मंंत्री हरदीप सिंह पुरी बोले- यह ऐतिहासिक दिन     |     कहां पहली बार हुआ था होलिका दहन? सतयुग से है इस जगह का संबंध     |     ASI और हम मिलकर कराएंगे पुताई…शादी जामा मस्जिद को लेकर बोले सदर जफर अली     |     इन जिलों में सड़कों पर दौड़ेंगी पिंक बसें, महिलाओं का सफर होगा आसान और सुरक्षित     |     बिहार में पर्यावरण संरक्षण के साथ होगा पत्थर खनन… राज्य सरकार ने जारी किया निर्देश     |     हर घंटे 5 को मारेंगे… ट्रेन हाईजैक के बीच BLA की पाकिस्तानी सेना को आखिरी धमकी     |     नोएडा में काली थार का कहर, सड़क पर कई लोगों को कुचलने की कोशिश; Video वायरल     |     Holi 2025: होली के दिन UP के किन-किन जिलों में नमाज का समय बदला? जानें नई टाइमिंग     |     ‘नाम मुस्कान काम खतरनाक’, लखनऊ में करती थी हथियारों की डिलीवरी; पास में मिली 4 पिस्टल और 7 मैगजीन     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें