‘मैं अपने बयान पर अटल हूं…’, मुस्लिमों के लिए अस्पताल में अलग वार्ड बनाने की अपील पर बोलीं BJP विधायक केतकी सिंह

यूपी के संभल में होली और जुमे की नमाज को लेकर सियासत गरमा गई है. प्रशासन का कहना है कि जुमा साल में कई बार आता है जबकि होली एक बार आती है. ऐसे में होली के दिन जिन लोगों को रंग से परेशानी हैं उन्हें बेवजह घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए. जहां तक नमाज की बात है तो वो घर में भी पढ़ा जा सकता है. सत्ता पक्ष ने प्रशासन के इस निर्देश को स्वागत योग्य बताया है तो दूसरी ओर से कुछ विपक्षी पार्टियों ने नाराजगी व्यक्त की है. अब इस पूरे मामले में बलिया के बांसडीह विधायक केतकी सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि बहुत हो चुका, हिंदू सेक्युलेरिज्म का बोझ उठाते-उठाते हम भी थक चुके हैं, हमें भी मान-सम्मान चाहिए. मैंने जो कहा है इस पर मैं अटल हूं.

बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने कहा कि इस देश में थोड़ा भी कुछ हो जाए तो इस्लाम खतरे में हो जाता है. हिंदू कोई भी त्योहार मनाने जाए तो इस्लाम खतरे में चला जाता है. कोई यात्रा निकालने जाए त भी इस्लाम खतरे में आ जाता है. हम किसी तरह की वेशभूषा पहन लें तभ भी इस्लाम खतरे में आ जाता है. हम कुछ खाने को मना कर दें तो भी इस्लाम खतरे में आ जाता है. हर बात पर इस्लाम खतरे में आ जाता है तो हमारे साथ वो अस्पताल में इलाज कैसे करा सकते हैं.

‘अगर दिक्कत है तो फिर अस्पताल में अलग-अलग इलाज कराए’

उन्होंने आगे कहा कि अगर कुछ लोगों को हम हिंदुओं से इतनी दिक्कत है तो अस्पताल में आप लोग अलग इलाज करा लो. जब देश का विभाजन हुआ था तभी ये व्यवस्थाएं अलग हो जानी चाहिए थीं. ये सभी जानते हैं कि आबादी के आधार पर विभाजन नहीं हुआ था. बटवारा धर्म के आधार पर हुआ था. हम लोगों के एक अंग उन लोगों को दे दिया गया जो पाकिस्तान बना. जो लोग इस्लाम को मानने वाले थे वो लोग वहां चले गए.

जो यहां रुके वो ये मान कर रहे कि यहां अब हिंदू सुरक्षित हैं. अब हिंदुओं को कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन जब इतिहास देखते हैं तो चीजे अलग दिखाई देती हैं. जम्मू-कश्मीर, केरल में कहा जाता है कि आप अपने घर के सामने तुलसी का पौंधा नहीं लगा सकते हैं उनका पूजा नहीं कर सकते हैं तो फिर आपको बुरा तो लगेगा ही.

विधायक बोलीं- मुस्लिम बाहुल्य इलाके में दूसरे धर्म के लोगों का हुआ पलायन

विधायक ने कहा कि क्या जो कश्मीर में हुआ वो दुबारा देश में कहीं ना हो. जहां भी मुसलमान बाहुल्य इलाके हैं मैं दावे के साथ कह सकती हूं वहां से अन्य धर्मों के लोग पलायन कर चुके हैं. कोई भाई चारा नहीं है, कोई गंगा यमुना तहजीब नहीं बहती. क्यों गंगा जमुना तहजीब की बात होती है? क्यों ईद में ही शेवयां खाने की बात होती है, क्यों नहीं सुन्दरकांड में आप प्रसाद बांट सकते हैं और क्यों नहीं वो सुंदरकांड का प्रसाद खा सकते हैं? ये मेरी व्यक्तिगत मत है क्योंकि मैं भी देश की नागरिक हूं. संबिधान ने मुझे भी अधिकार दिया है अपने धर्म के प्रति अपने विरादर के प्रति अपनी बात कह सकती हूं भगवान का शुक्र है भारतीय जनता पार्टी की सरकार दिल्ली में भी है, उत्तर प्रदेश में भी है.

पूछा- संभल में आज तक होली क्यों नहीं मनाने दी गई

उन्होंने पूछा कि आज तक संभल में क्यों होली नहीं मनाने दी गई. क्यों ज्ञानवापी मुंह चिढ़ाती है, क्यों नहीं एक भी मुसलमान आगे आकर कुछ बोलता है. मैं कहती हूं कि जो मेरा है उसे मुझे सौंप दें. इस देश में गंगा जमुना तहजीब है. सारी चीजों को लेकर बस हिन्दुओं से अपेक्षा है. मैं हर उन मुसलमानों के विरोध में हूं जिन्होंने जम्मू-कश्मीर से लेकर केरल तक हमारी बहन बेटियों के साथ हिंसा किया. मैं अपने बयान पर अटल हूं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     आपको नियमों की जानकारी नहीं… आतिशी के आरोपों पर बोले दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष     |     ऑयलफील्डस संशोधन बिल लोकसभा से पास, केंद्रीय मंंत्री हरदीप सिंह पुरी बोले- यह ऐतिहासिक दिन     |     कहां पहली बार हुआ था होलिका दहन? सतयुग से है इस जगह का संबंध     |     ASI और हम मिलकर कराएंगे पुताई…शादी जामा मस्जिद को लेकर बोले सदर जफर अली     |     इन जिलों में सड़कों पर दौड़ेंगी पिंक बसें, महिलाओं का सफर होगा आसान और सुरक्षित     |     बिहार में पर्यावरण संरक्षण के साथ होगा पत्थर खनन… राज्य सरकार ने जारी किया निर्देश     |     हर घंटे 5 को मारेंगे… ट्रेन हाईजैक के बीच BLA की पाकिस्तानी सेना को आखिरी धमकी     |     नोएडा में काली थार का कहर, सड़क पर कई लोगों को कुचलने की कोशिश; Video वायरल     |     Holi 2025: होली के दिन UP के किन-किन जिलों में नमाज का समय बदला? जानें नई टाइमिंग     |     ‘नाम मुस्कान काम खतरनाक’, लखनऊ में करती थी हथियारों की डिलीवरी; पास में मिली 4 पिस्टल और 7 मैगजीन     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें