बिहार पुलिस में 19 हजार 838 सिपाहियों की होगी भर्ती, CM नीतीश कुमार का रोजगार अभियान

प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 12 लाख सरकारी नौकरी देने के संकल्प को पूरा करने का काम बहुत तेजी से पूरा किया जा रहा है. सूबे के पुलिस महकमे में अब 19 हजार 838 सिपाही की बहाली होने जा रही है. इसकी जानकारी केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन में मंगलवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी.

इसके साथ ही बिहार पुलिस एवं बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में सिपाही के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. सिपाही के 19 हजार 838 पदों पर महिला उम्मीदवारों के लिए 6 हजार 717 पद खासतौर से आरक्षित किए गए हैं. इस सिपाही बहाली में 50 फीसदी पद बिहार के गृहरक्षकों के लिए आरक्षित हैं.

इस तरह कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च 2025 से शुरू होगी. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.govt.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है. इसकी तमाम प्रक्रियाओं में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को सफल उम्मीदवारों को 21,700 से 69,100 रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा.

उम्मीदवारों के लिए सीटें आरक्षित

सिपाही बहाली के लिए 19 हजार 838 पद की भर्ती प्रक्रिया में गैर-आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 7 हजार 935 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 1983, अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए 3174, अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए 199, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) के 3571, पिछड़ा वर्ग (बीसी) (53 ट्रांसजेंडर सहित) के लिए 2381 तथा पिछड़े वर्गों की महिलाओं के लिए (बीसीडब्ल्यू) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 595 पद शामिल हैं. इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानी के लिए आश्रित के लिए क्षैतिज आरक्षण व्यवस्था के तहत 397 पद चिन्हित किए गए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     आपको नियमों की जानकारी नहीं… आतिशी के आरोपों पर बोले दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष     |     ऑयलफील्डस संशोधन बिल लोकसभा से पास, केंद्रीय मंंत्री हरदीप सिंह पुरी बोले- यह ऐतिहासिक दिन     |     कहां पहली बार हुआ था होलिका दहन? सतयुग से है इस जगह का संबंध     |     ASI और हम मिलकर कराएंगे पुताई…शादी जामा मस्जिद को लेकर बोले सदर जफर अली     |     इन जिलों में सड़कों पर दौड़ेंगी पिंक बसें, महिलाओं का सफर होगा आसान और सुरक्षित     |     बिहार में पर्यावरण संरक्षण के साथ होगा पत्थर खनन… राज्य सरकार ने जारी किया निर्देश     |     हर घंटे 5 को मारेंगे… ट्रेन हाईजैक के बीच BLA की पाकिस्तानी सेना को आखिरी धमकी     |     नोएडा में काली थार का कहर, सड़क पर कई लोगों को कुचलने की कोशिश; Video वायरल     |     Holi 2025: होली के दिन UP के किन-किन जिलों में नमाज का समय बदला? जानें नई टाइमिंग     |     ‘नाम मुस्कान काम खतरनाक’, लखनऊ में करती थी हथियारों की डिलीवरी; पास में मिली 4 पिस्टल और 7 मैगजीन     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें