मुझे पहचान नहीं मिली…चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद जुबां पर आया श्रेयस अय्यर का दर्द

भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी श्रेयस अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. हालांकि, उन्होंने खुलासा किया कि पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को तीसरी बार IPL ट्रॉफी दिलाने के बावजूद उन्हें वह पहचान नहीं मिली, जिसकी वह उम्मीद कर रहे थे. इस साल, अय्यर पंजाब किंग्स की कप्तानी करेंगे, जिन्होंने उन्हें 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा है. श्रेयस अय्यर ने ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ से बातचीत में कहा, ‘मैंने व्यक्तिगत तौर पर महसूस किया कि IPL जीतने के बाद मुझे वह पहचान नहीं मिली, जिसकी मैं उम्मीद कर रहा था. लेकिन अंत में, जब तक आपके अंदर आत्म-सम्मान है और आप सही काम करते रहते हैं, तो यही सबसे ज्यादा मायने रखता है. मैं यही करता रहा.’

अय्यर ने किया आईपीएल में कमाल

पिछले साल, अय्यर आठवें कप्तान बने, जिन्होंने IPL ट्रॉफी जीती. उन्होंने KKR को तीसरी बार चैंपियन बनाया और सनराइजर्स हैदराबाद को फाइनल में हराया. हालांकि, तीन सीजन तक फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहने के बाद भी KKR ने उन्हें रिलीज कर दिया. इसके बाद, पंजाब किंग्स ने उन्हें 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा, जो IPL इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी बोली थी.

पंजाब किंग्स में नई चुनौती

पंजाब किंग्स अय्यर का IPL में तीसरा फ्रेंचाइजी होगा और यह उनकी तीसरी लीडरशिप भूमिका भी होगी. उन्होंने 2015 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ IPL की शुरुआत की थी और 2018 में उन्हें कप्तानी मिली. 2020 में, उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को पहली बार IPL फाइनल तक पहुंचाया.

चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन

श्रेयस अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 243 रन बनाए और न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्रा के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 2024 में एक शानदार साल गुजारा है. वह मुंबई टीम का हिस्सा थे, जिसने रणजी और ईरानी ट्रॉफी जीती. उनकी कप्तानी में, मुंबई ने दिसंबर 2024 में दूसरी बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती.

फिटनेस और ट्रेनिंग पर जोर

अय्यर ने अपनी फिटनेस और ट्रेनिंग रूटीन के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी ट्रेनिंग रूटीन से बहुत खुश हूं. सागर नाम का एक ट्रेनर मेरे साथ काम करता है और वह मेरी फील्ड एक्टिविटीज के आधार पर मेरे लिए शेड्यूल बनाता है. उन्होंने मेरे शरीर को बदलने और ट्रेनिंग को समझने में मेरी बहुत मदद की. उन्होंने IPL के दौरान भी मेरे साथ काम किया. मेरी फिटनेस में उनका बहुत बड़ा योगदान है.’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     आपको नियमों की जानकारी नहीं… आतिशी के आरोपों पर बोले दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष     |     ऑयलफील्डस संशोधन बिल लोकसभा से पास, केंद्रीय मंंत्री हरदीप सिंह पुरी बोले- यह ऐतिहासिक दिन     |     कहां पहली बार हुआ था होलिका दहन? सतयुग से है इस जगह का संबंध     |     ASI और हम मिलकर कराएंगे पुताई…शादी जामा मस्जिद को लेकर बोले सदर जफर अली     |     इन जिलों में सड़कों पर दौड़ेंगी पिंक बसें, महिलाओं का सफर होगा आसान और सुरक्षित     |     बिहार में पर्यावरण संरक्षण के साथ होगा पत्थर खनन… राज्य सरकार ने जारी किया निर्देश     |     हर घंटे 5 को मारेंगे… ट्रेन हाईजैक के बीच BLA की पाकिस्तानी सेना को आखिरी धमकी     |     नोएडा में काली थार का कहर, सड़क पर कई लोगों को कुचलने की कोशिश; Video वायरल     |     Holi 2025: होली के दिन UP के किन-किन जिलों में नमाज का समय बदला? जानें नई टाइमिंग     |     ‘नाम मुस्कान काम खतरनाक’, लखनऊ में करती थी हथियारों की डिलीवरी; पास में मिली 4 पिस्टल और 7 मैगजीन     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें