400 लोगों ने मेरे साथ की छेड़छाड़, खींचे बाल, दी गाली… गाजियाबाद की महिला ने सभी पर करवा दी FIR

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक युवती ने 400 लोगों पर उनके साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है. युवती ने सभी 400 लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज करा दिया है. पुलिस ने भी लड़की की शिकायत के बाद सभी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है. युवती ने अपने पास वाली सोसाइटी में रहने वाले लोगों पर ये आरोप लगाया है.

दरअसल राजनगर एक्सटेंशन की रहने वाली लड़की ने ये आरोप लगाया है. उसका कहना है कि रात को करीब 11:45 पर उनके पास वाली विंडसर सोसाइटी से खूब शोर की आवाजें आ रही थीं. जब काफी देर तक शोर नहीं थमा तो लड़की ने खुद जाकर देखना सही समझा. लड़की ने बताया कि जैसे ही वह सोसाइटी के अंदर गई और शोर करने से मना किया, तो वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी.

400 लोगों पर दर्ज करवा दी FIR

लड़की ने आगे बताया कि जब गाली-गलौज का विरोध करने पर 300-400 लोगों की भीड़ ने उनके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी. यही नहीं लड़की ने ये भी आरोप लगाया कि भीड़ ने उन्हें गलत तरीके से छुआ और उनके बाल खींचकर भी मारा. उन्होंने बताया कि विंडसर सोसाइटी के वह लोग कुत्तों को खाना खिलाने पर ऐतराज जता रहे थे और इसी वजह से भीड़ ने लड़की के साथ धक्का-मुक्की की.

बच्चा चोर कहने का भी लगाया आरोप

युवती ने ये भी आरोप लगाया कि भीड़ के साथ कुछ महिलाएं भी थीं, जिन्होंने उस पर बच्चा चोर का आरोप लगाया और भीड़ ने दोबारा से उन्हें पिटवाने की कोशिश की. इसी मामले को लेकर लड़की ने नंदग्राम थाने में शिकायत की और न्याय की गुहार लगाई. लड़की की शिकायत के बाद 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी का केस दर्ज कर लिया गया है. इस बात की जानकारी ACP पूनम मिश्रा ने दी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     जब पहली बार मॉरीशस गए थे नरेंद्र मोदी, जानें क्यों याद की जा रही 1998 की वो यात्रा     |     पीएम मोदी और अमित शाह की बिहार को लेकर क्या है तैयारी, क्या कह रहा है विपक्ष?     |     कठुआ जाने से रोके जाने पर भड़कीं इल्तिजा मुफ्ती, पूछा BJP के लोग कैसे जा रहे     |     चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ी, 30 अप्रैल से होगी यात्रा की शुरुआतचारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ी, 30 अप्रैल से होगी यात्रा की शुरुआत     |     चुनाव से पहले बिहार का सियासी पारा बढ़ाएंगे कन्हैया कुमार, 16 मार्च से शुरू करेंगे ‘नौकरी दो, पलायन रोको’ यात्रा     |     झारखंड: धमाके के साथ पटाखे की दुकान में लगी आग, 3 बच्चों समेत 5 जिंदा झुलसे; दहशत में लोग     |     सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इस मामले में दी जमानत     |     आरा: तनिष्क शोरूम में दिनदहाड़े डकैती, 20 मिनट में लूट ली 25 करोड़ की जूलरी; एनकाउंटर     |     बंगाल में बीजेपी को बड़ा झटका, सुवेंदु अधिकारी की करीबी विधायक तापसी मंडल ने थामा टीएमसी का दामन     |     81 प्रतिशत हिंदू वाले इस देश में योगी आदित्यनाथ की चर्चा क्यों हो रही है?     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें