उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ AIIMS में भर्ती, डॉक्टर बोले- हालत स्थिर, निगरानी में रखा

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (73) को रविवार को सुबह के समय AIIMS दिल्ली के कार्डियक विभाग में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें अब डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. उपराष्ट्रपति को देर रात को बेचैनी और सीने में दर्द हुआ था, इसी के बाद उन्हें रविवार को सुबह के समय फौरन एम्स में एडमिट कराया गया है.

धनखड़ को लगभग देर रात को 2 बजे अस्पताल ले जाया गया और फिलहाल डॉक्टरों ने बताया है कि उनकी हालत स्थिर है. उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में निगरानी में रखा गया है. उपराष्ट्रपति धनखड़ का इलाज एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के हेड डॉ. राजीव नारंग की निगरानी में चल रहा है. डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर करीब से नजर रख रही है. उनके अस्पताल में भर्ती होने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एम्स पहुंचे और धनखड़ की हेल्थ को लेकर जानकारी हासिल की.

2021 में भी हुए थे एडमिट

उपराष्ट्रपति को इससे पहले भी साल 2021 में तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. साल 2021 में 25 अक्टूबर को उन्हें मलेरिया हुआ था. इसी के चलते एम्स के पुराने प्राइवेट वार्ड में उन्हें एडिमट किया गया था. धनखड़ को दोपहर 3 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें मेडिसिन विभाग के अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ. नीरज निश्चल की देखरेख में रखा गया था. उस समय धनखड़ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.

जगदीप धनखड़ का सियासी सफर

जगदीप धनखड़ भारत के 14वें उपराष्ट्रपति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. इससे पहले वो पश्चिम बंगाल के राज्यपाल भी रहे हैं. जगदीप धनखड़ का जन्म 18 मई 1951 में राजस्थान में हुआ था. धनखड़ ने साल अपने सियासी सफर की शुरुआत साल 1989 में की थी. उन्होंने झुंझुनू लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा था. 1990 में उन्होंने संसदीय कार्य राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाली. उन्होंने 1993 में अजमेर जिले के किशनगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से राजस्थान विधानसभा चुनाव जीता. फिर वो पीवी नरसिम्हा के कार्यकाल में कांग्रेस में भी शामिल हुए लेकिन फिर बाद में कांग्रेस का साथ छोड़ कर बीजेपी का दामन थाम लिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     ICC चैंपियन ट्रॉफी की जीत पर मस्जिद के सामने जश्न, पथराव, तोड़फोड़ और आग… किस बात पर भिड़े लोग? सामने आई वजह     |     कान्हा नेशनल पार्क में दिखा जंगल का प्रेम, तेंदुओं का रोमांस     |     सबसे पहले महाकाल मंदिर में होगा होली का दहन, आरती का बदला समय: नई गाइडलाइन जारी     |     मध्य प्रदेश: भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन, गिर गया मंच, 7 नेता घायल     |     बिना टैक्स चुकाए कराया हनी सिंह का लाइव कंसर्ट, तभी पहुंचा नगर निगम और जब्त कर लिया सामान     |     शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के शब्द पर संसद में बवाल, कनिमोझि की आपत्ति के बाद लिया वापस     |     कुएं पर पानी भरने गई थी पत्नी, पहुंचा पति, कहा- घर चलो… इनकार पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार; मौत     |     संभल की शाही जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई का मामला, जानिए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने क्या कहा     |     होली पर घर जाना हुआ मुश्किल! दिल्ली से बिहार… बस का किराया 7000, UP के शहरों का भी बुरा है हाल     |     राहुल गांधी की निगाहें गुजरात पर ही क्यों, मोदी के गढ़ में BJP को हराने का कांग्रेस में कितना दम?     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें