क्या होती है विपश्यना, जिसमें शामिल होने अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के साथ होशियारपुर पहुंचे

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार (4 मार्च) को अपने परिवार के साथ 10 दिवसीय विपश्यना सत्र के लिए पंजाब के होशियारपुर पहुंचे. आज यानी बुधवार (5 मार्च ) को वो मेडिटेशन सेंटर पहुंचे हैं. रात को वह होशियारपुर से लगभग 14 किलोमीटर दूर चौहाल में नेचर हट में रुके थे. केजरीवाल होशियारपुर से सीधे चौहाल ही पहुंचे थे. पार्टी सूत्रों ने बताया कि अरविंद केजरीवाल होशियारपुर से करीब 11 किलोमीटर दूर आनंदगढ़ गांव में स्थित धम्म धजा विपश्यना केंद्र में 10 दिवसीय विपश्यना सत्र में शामिल हुए. इस बार वह अपने परिवार से साथ ध्यान लगाने के लिए आए हैं. यहां पर साधना के लिए वो 10 दिन यानी 15 मार्च तक रहेंगे.

पहले भी विपश्यना सत्र में शामिल होते रहे हैं केजरीवाल

इससे पहले भी केजरीवाल विपश्यना सत्र में शामिल होते रहे हैं. वो जयपुर, नागपुर, हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के पास धर्मकोट और बेंगलुरु सहित कई स्थानों पर जा चुके हैं. यह दूसरी बार है जब केजरीवाल विपश्यना सत्र के लिए आनंदगढ़ आए हैं. इससे पहले उन्होंने दिसंबर 2023 में 10 दिवसीय सत्र में भाग लिया था. आज सुबह छह बजे से ही केजरीवाल की साधना की शुरुआत हो चुकी है.

क्या है विपश्यना

विपश्यना ध्यान के लिए एक प्राचीन भारतीय विधि है जो आत्म-अवलोकन के माध्यम से आत्म-परिवर्तन पर केंद्रित है. यह एक प्रकार का ध्यान है जो आत्म-जागरूकता और मन की शांति पर केंद्रित है. यह चीजों को उनके वास्तविक रूप में देखने पर केंद्रित है. विपश्यना ध्यान बौद्ध धर्म के सबसे पुराने विचारधारा थेरवाद से आया है. विपश्यना साधक चीजों को वैसे ही समझने की कोशिश करते हैं जैसे वे वास्तव में हैं, शांति, जागरूकता और मन की स्थिति से दुनिया का अवलोकन करते हैं.

चुनाव हारने के बाद पहली बार दिल्ली से बाहर गए केजरीवाल

हाल ही में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से चुनाव हारने के बाद अरविंद केजरीवाल सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए, उन्होंने खुद को पार्टी से संबंधित गतिविधियों तक ही सीमित कर रखा है. यह पहला मौका कि चुनाव नतीजे आने के बाद वो पहली बार दिल्ली से बाहर गए हैं.

बीजेपी ने 48, AAP ने 22 सीटों पर दर्ज की जीत

चुनाव की बात करें तो 10 सालों तक दिल्ली की सत्ता पर राज करने वाली आम आदमी पार्टी को इस बार चुनाव में करारी शिकस्त मिली पार्टी 70 सीटों में महज 22 सीटों पर ही जीत दर्ज सकी. AAP के प्रमुख अरविंद केजरीवाल समेत मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, सत्येंद्र जैन और सोमनाथ भारती समेत पार्टी के कई बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा. विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 48 सीट जीतकर दिल्ली में केजरीवाल की पार्टी का वर्चस्व खत्म कर दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     30 हजार टैक्सपेयर्स ने 29,000 करोड़ रुपए से संपत्ति का बताया सोर्स, यहां से हुई कमाई     |     WhatsApp के 5 नए फीचर्स शुरू हुए भारत में, आपको मिले क्या?     |     होली के दिन चंद्रग्रहण से पहले कर लें ये काम, इन राशि वालों के बन जाएंगे बिगड़े काम!     |     तिरंगे का अपमान, खालिस्तान जिंदाबाद के नारे… लंदन में विदेश मंत्री की सुरक्षा में चूक पर क्या बोला MEA     |     नींद पूरी होने के बाद भी रहती है सुस्ती? एक्सपर्ट ने बताया कैसे दूर करें ये समस्या     |     गर्लफ्रेंड का रिश्ता हुआ तय, दिल्ली से बिहार आ गया बॉयफ्रेंड… वीडियो कॉल किया, फिर उसी के सामने कर लिया सुसाइड     |     सड़क हादसे में कार के उड़े परखच्चे, 6 की मौत… मरने वालों में एक ही परिवार के तीन     |     बाथरूम गई पत्नी, पीछे से पति ने मोबाइल पर लगा दी ऐसी सेटिंग, पता चलते ही बेलन से खूब पिटा, बोली- ये आदत कब छोड़ोगे?     |     फिल्मों और डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उत्तराखंड को चुनें, यहां अब कोई भी सीजन ऑफ सीजन नहीं: मोदी     |     कर्नाटक में मुस्लिम आरक्षण के बहाने कांग्रेस का बड़ा दांव, समझें सिद्धारमैया का बिग प्लान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें