पंजाब में वारदात से दहला इलाका, बुजुर्ग दंपति पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां पंजाब By Nayan Datt On Mar 2, 2025 गुरदासपुर: बीती रात डेरा बाबा नानक के गांव सरवाली में लंगर की सेवा करके घर लौट रहे बुजुर्ग दंपत्ति को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। गोली लगने से बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई। बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया है। जब मृतक के परिजनों और सरपंच से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बुजुर्ग दंपत्ति लंगर की सेवा कर घर लौट रहा था तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर गोलियां चला दीं। यह भी पढ़ें पंजाब सरकार ने कारोबारियों को दी बड़ी राहत, मिल गई मंजूरी Mar 3, 2025 पंजाब में कल फिर से होगा मतदान, चुनाव आयोग ने जारी किए आदेश Mar 3, 2025 पंजाब के Students के लिए अहम खबर, 3 से 5 March के बीच कर लें… Mar 3, 2025 गोली लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए उनकी पत्नी को अमृतसर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची। एस.पी. पंजाब पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि रात को गोली चली थी। अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं और बहुत जल्द जांच कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Share
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.