संसार से मन ऊब गया है, अंतिम संस्कार के लिए लाश तक नहीं पाएंगे… कॉलेज छात्रा का 500 फीट गहरे जलप्रपात में मिला शव

मऊगंज: मैं दुनिया छोड़कर जा रही हूं। अब संसार से मेरा मन ऊब चुका है। अगर आप लोग मुझे माफ कर पाएं, तो कर देना। मेरा जीना ही गलत है। इस दुनिया में मैं बस इतने दिन के लिए ही आई थी। इस दुनिया में आज मेरा अंतिम दिन है।”

यह सुसाइड नोट बहुती प्रपात के पास मिले बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा के बैग से मिला। छात्रा का शव शनिवार को नईगढ़ी थाना क्षेत्र के बहुती जलप्रपात में 500 फीट नीचे चट्टानों में फंसा मिला।

कॉलेज के लिए घर से निकली थी छात्रा

लड़की रतनगवा गांव की रहने वाली थी, जो शुक्रवार सुबह कॉलेज जाने का कहकर घर से निकली थी। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और जब कोई सुराग नहीं मिला तो मऊगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

रात में बहन के पास आया फोन

रात में युवती की बहन के पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें एक युवक ने कहा कि वह तो चली गई, अब हम भी चले जाएंगे। इससे परिवार और ज्यादा परेशान हो गया।

शनिवार सुबह जलप्रपात के पास कुछ ग्रामीणों को छात्रा का बैग दिखाई दिया। बैग में छात्रा का पता और एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें रैना ने दुनिया से ऊबने की बात लिखी थी और परिजनों से माफी मांगी थी।

बेटी के कपड़ों से पहचान

ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। सूचना मिलते ही छात्रा के पिता नंदलाल विश्वकर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। तलाश करने पर उन्हें चट्टानों में बेटी के कपड़े नजर आए, जिसके बाद उन्होंने शव की पहचान की।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नईगढ़ी जगदीश सिंह ठाकुर ने बताया कि प्राथमिक जांच में सुसाइड का मामला है। किशोरी ने प्रपात में छलांग लगाई है। घटना का मर्ग कायम कर मौत के कारणों की जांच कराई जा रही है।

naidunia_image

अंतिम संस्कार करने के लिए नहीं पाएंगे शव

सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा कि, “मैं दुनिया छोड़कर जा रही हूं। अब संसार से मेरा मन ऊब चुका है। अगर आप लोग मुझे माफ कर पाएं, तो कर देना। मेरा जीना ही गलत है। इस दुनिया में मैं बस इतने दिन के लिए ही आई थी। इस दुनिया में आज मेरा अंतिम दिन है।

मेरा अंतिम संस्कार करने के लिए आप लोग मेरी लाश तक नहीं पाएंगे। मेरे मरने की वजह घर का मामला नहीं है। बल्कि कुछ और ही है। मम्मी, पापा आप मेरी दुनिया हैं, लेकिन मैं अपने कर्मों की वजह से दुनिया को छोड़कर जा रही हूं।”

किराया लेकर घर से निकली थी बेटी

पिता नंदलाल विश्वकर्मा ने कहा, बेटी ने शुक्रवार को घर में पूजा करने के बाद खाना खाया। फिर कॉलेज के लिए निकलने लगी, तो मैंने पूछा कि किराए हैं? वह बोली हैं, फिर भी 50 रुपए दिए। इसके बाद वह कॉलेज के लिए निकल गई।

जब वह दोपहर 2 बजे के बाद घर वापस नहीं लौटी, तो हमने उसे फोन लगाया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। मैंने सोचा कि कॉलेज में होगी। फिर 3 बजे फोन मिलाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

कॉलेज में साथ पढ़ने वाली कई लड़कियों से फोन लगवाया, फिर भी वह फोन नहीं उठा। इसके बाद कॉलेज पहुंचकर चपरासी समेत अन्य लोगों से पता किया। वे बोले कि सब छात्र चले गए। इसके बाद हमने मऊगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     वो तो ‘लुटेरी दुल्हन’ थी…सच पता चलते ही सदमे में आया दूल्हा, शादी के 10 दिन बाद हार्ट अटैक से मौत     |     REET एग्जाम: ब्राह्मण अभ्यर्थियों की उतरवाई थी जनेऊ… सुपरवाइजर सस्पेंड, पुलिसकर्मी लाइन हाजिर     |     कसम लेने के बाद भी शराब पीकर आया पति, गुस्से में बच्चे को पीठ पर बांध कुएं में कूदी पत्नी; दोनों की मौत     |     चाची से शादी करने पहुंचा भतीजा, कोर्ट में ही आपस में भिड़ गए वकील; क्या है मामला?     |     शिंदे की गलतियों के कारण BJP बेनकाब हो रही… डिप्टी CM पर भड़के संजय राउत     |     रांची: घर के बाहर खेल रही मासूम से दरिंदगी…फुसला कर ले गया पड़ोसी, फिर किया रेप     |     चालान माफ करवाने का बढ़िया मौका, इस दिन लगेगी 2025 की पहली लोक अदालत     |     जब तक हत्यारे पकड़े नहीं जाते शव नहीं लेंगे, हिमानी के परिवार का अंतिम संस्कार से इनकार     |     पूर्व SEBI प्रमुख माधवी पुरी बुच पर FIR दर्ज करने का आदेश, शेयर बाजार में धोखाधड़ी का है आरोप     |     पहले ससुर और अब दामाद पर भी सख्त हुईं मायावती, भतीजे आकाश आनंद से क्यों छीनी सभी जिम्मेदारियां?     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें