सुरंग फंसे चार लोगों का पता चला, एक हफ्ते से फंसे हैं 8 मजदूर

तेलंगाना में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) सुरंग पिछले 22 फरवरी से आठ मजदूर फंसे हुए हैं. तब से उन्हें बचाने के लिए राहत और बचाव का कार्य चल रहा है, लेकिन अभी तक फंसे लोगों का कोई सुराग नहीं मिला था, लेकिन शनिवार को फंसे आठ लोगों में से 4 लोगों का सुराग मिल गया है, लेकिन उनके बचे रहने की संभावना बहुत ही कम है.

राज्य के आबकारी मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव ने शनिवार को बताया कि सुरंग ढहने के बाद बचाव अभियान में एक सफलता मिली है, जिसमें फंसे कुल आठ लोगों में से चार के बारे में पता लगा लिया गया है.

राज्य के आबकारी मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव ने शनिवार को सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी के साथ बचाव अभियान में शामिल अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के बाद कृष्ण राव ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में काफी प्रगति हुई है. उन्होंने कहा कि रडार के माध्यम से सुंरग में फंसे चार लोगों के बारे में पता लगा लिया गया है. उन्होंने आशा जताई कि रविवार शाम तक फंसे उन चार लोगों को बाहर निकाल लिया जाएगा.

सुरंग में फंसे चार लोगों का पता चला

उन्होंने कहा कि बचाव दल ने ग्राउंड-पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) का उपयोग करके 4 व्यक्तियों का पता लगाया. सुरंग के अंदर की स्थिति गंभीर है, यही वजह है कि सरकार इतना समय ले रही है. उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि अन्य चार लोग सुरंग बोरिंग मशीन (टीबीएम) के नीचे फंसे हुए हो सकते हैं.

हालांकि जिन चार लोगों के बारे में पता चला है, जब उनके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह पहले दिन ही कह चुके हैं कि उनके बचने की संभावना बहुत कम है. उन्होंने कहा कि 450 फीट ऊंची टीबीएम को बचावकर्मयिों द्वारा काटा जा रहा है.

इस बचाव कार्य में कुल 11 एजेंसियों के कर्मचारी दिन रात लगे हुए हैं, जिनमें सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एससीसीएल, फायर सर्विसेज, एनजीआरआई, हाइड्रा, एससीआर प्लाज्मा कटर और रैट माइनर्स शामिल हैं.

22 फरवरी से सुरंग में फंसे हैं 8 लोग

विपक्षी दलों द्वारा अभियान में देरी की आलोचना किए जाने का जिक्र करते हुए मंत्री कृष्ण राव ने कहा कि इस बचाव अभियान में शामिल लोग अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ हैं, लेकिन सुरंग के अंदर कीचड़ सहित अन्य स्थितियों को देखते हुए बचाव कार्य जटिल है.

22 फरवरी से श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) सुरंग की ढही हुई छत के नीचे आठ लोग – इंजीनियर और मजदूर फंसे हुए हैं और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जोरों पर है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     वो तो ‘लुटेरी दुल्हन’ थी…सच पता चलते ही सदमे में आया दूल्हा, शादी के 10 दिन बाद हार्ट अटैक से मौत     |     REET एग्जाम: ब्राह्मण अभ्यर्थियों की उतरवाई थी जनेऊ… सुपरवाइजर सस्पेंड, पुलिसकर्मी लाइन हाजिर     |     कसम लेने के बाद भी शराब पीकर आया पति, गुस्से में बच्चे को पीठ पर बांध कुएं में कूदी पत्नी; दोनों की मौत     |     चाची से शादी करने पहुंचा भतीजा, कोर्ट में ही आपस में भिड़ गए वकील; क्या है मामला?     |     शिंदे की गलतियों के कारण BJP बेनकाब हो रही… डिप्टी CM पर भड़के संजय राउत     |     रांची: घर के बाहर खेल रही मासूम से दरिंदगी…फुसला कर ले गया पड़ोसी, फिर किया रेप     |     चालान माफ करवाने का बढ़िया मौका, इस दिन लगेगी 2025 की पहली लोक अदालत     |     जब तक हत्यारे पकड़े नहीं जाते शव नहीं लेंगे, हिमानी के परिवार का अंतिम संस्कार से इनकार     |     पूर्व SEBI प्रमुख माधवी पुरी बुच पर FIR दर्ज करने का आदेश, शेयर बाजार में धोखाधड़ी का है आरोप     |     पहले ससुर और अब दामाद पर भी सख्त हुईं मायावती, भतीजे आकाश आनंद से क्यों छीनी सभी जिम्मेदारियां?     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें