Honey Singh के Show में जाने वाले Fans के लिए जरूरी खबर, पुलिस ने जारी की Advisory

हनी सिंह के शो में जानें वालों के लिए अहम खबर सामने आई है। आज एक मार्च (शनिवार) दिल्ली में मशहूर गायक हनी सिंह (Honey Singh) का कॉन्सर्ट है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होने वाले ‘मिलियनेयर इंडिया टूर’ हनी सिंह कार्यक्रम के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस बीच कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन और आवाजाही पाबंदिया लागू किए जाएंगे। यदि आप इस संगीत समारोह में जा रहे हैं तो आपको यह भी पता होना चाहिए कि आप किस द्वार से प्रवेश कर सकते हैं। इससे आपको बाद में किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन

  • आईपी मार्ग और विकास मार्ग (एमजीएम रोड) पर यातायात डायवर्ट रहेगा।
  • राजघाट से IP रुट पर भारी वाहनों और बसों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
  • इन मार्गों पर दोपहर 12 बजे से मध्य रात्रि 12 बजे तक यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है।
  • ऐसे में IP मार्ग (एमजीएम रोड), विकास मार्ग और रिंग रोड (राजघाट से आईपी डिपो तक) के रूट सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे।

पार्किंग संबंधी दिशानिर्देश

  • वाहन के सामने वाले विंडस्क्रीन पर पार्किंग लेबल प्रदर्शित करना आवश्यक होगा, जिस पर वाहन का नंबर भी लिखा होना चाहिए।
  • बिना वैध पार्किंग लेबल वाले वाहनों को स्टेडियम के पास पार्क करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • कार पार्किंग लेबल धारकों को एमजीएम रोड से रिंग रोड के माध्यम से स्टेडियम तक पहुंचने की सलाह दी जाती है।
  • राजघाट से आईपी फ्लाईओवर तक रिंग रोड पर कोई पार्किंग नहीं होगी।
  • यदि इन क्षेत्रों में कोई वाहन पार्क किया गया तो उसे उठा लिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इन बातों को ध्यान में रखें

  • सड़क बंद होने और मार्ग परिवर्तन के बारे में जानकारी को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
  • यातायात प्रबंधन के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना उचित है।
  • सड़क किनारे अवैध पार्किंग से बचें, ताकि यातायात बाधित न हो।
  • यदि आपको कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
  • नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को पहाड़गंज की तरफ वाली सड़क का उपयोग करना चाहिए और अजमेरी गेट की तरफ जाने से बचना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     उनके लिए सभी सांसद सीट छोड़ सकते हैं… केजरीवाल के राज्यसभा जाने की चर्चा पर संजीव अरोड़ा     |     ये रामलीला कर रहे हैं… कहने पर AAP MLA अनिल झा को स्पीकर ने दिखाया बाहर का रास्ता     |     उमर बोले- मनमोहन सिंह के दौर में कश्मीर मुद्दा सुलझाने के करीब पहुंच गए थे भारत और पाक     |     2 हजार आबादी वाले इस गांव में जाने का नहीं है कोई रास्ता, किराए पर जमीन लेकर आती है बारात; हिन्दू-मुस्लिम का भी है विवाद     |     होटल में खाना खाने पहुंचा था सफाईकर्मी, बिल देख आया हार्ट अटैक… वायरलहोरहावीडियो     |     यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, शुरू कर सकते हैं शो     |     पूतना जैसी क्रूर, शव से आंख निकालकर लगाती थी ठहाके; दस्यु सुंदरी कुसुमा की मौत पर इस गांव में मनी दिवाली     |     राक्षस बना पिटबुल… नोएडा में शेल्टर कर्मचारी पर डॉग का हमला, 10 मिनट तक नोंचा     |     पिता की गुहार नहीं आई काम, UAE में बंद शहजादी खान को हुई फांसी, 5 मार्च को अंतिम संस्कार     |     आकाश आनंद पर मायावती का एक और एक्शन, पहले पद से हटाया अब पार्टी से भी निकाला     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें