पति ने पत्नी को धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट, जानिए क्या है पूरा मामला मध्यप्रदेश By Nayan Datt On Feb 24, 2025 मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ओवरब्रिज के नीचे एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। फिलहाल, बिजुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें पिता की हादसे में मौत, बेटे को साले ने मरवाया; सदमे में चली… Feb 24, 2025 ‘ब्राह्मण नहीं तो कथा नहीं कर सकती’, देविका किशोरी को कथा… Feb 24, 2025 जबलपुर में दो सड़क हादसे, 8 श्रद्धालुओं की मौत, तीन घायल;… Feb 24, 2025 यह घटना 23 फरवरी 2025 की है। मृतिका रानी अगरिया, पति जागेश्वर अगरिया, अपनी मां रामबाई अगरिया के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में चिरमिरी, छत्तीसगढ़ गई थी। वहां से वह अपनी मां के साथ बिजुरी लौट आई जबकि उसके पति जागेश्वर अगरिया को वहीं छोड़ दिया। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने धारदार टांगिया से वार कर रानी अगरिया की हत्या कर दी। Share
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.