बागेश्वर धाम आए 5 साल के बच्चे ने निगल लिया 1 रुपए का सिक्का, परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल मध्यप्रदेश By Nayan Datt On Feb 24, 2025 छतरपुर। मुंबई से बागेश्वर धाम दर्शन करने आए एक जोशी परिवार के 5 साल के बच्चे ने खेल-खेल में एक रुपए का सिक्का निगल लिया था, जिसे जिला अस्पताल में डॉक्टर के द्वारा बड़ी ही सूझ – बूझ से निकाल दिया गया। जानकारी के अनुसार बोरीबली मुंबई से छतरपुर जिले के तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम दर्शन करने कपिल जोशी अपनी पत्नी और अपने 5 साल के बच्चे श्याम जोशी के साथ आए हुए थे। यह भी पढ़ें पिता की हादसे में मौत, बेटे को साले ने मरवाया; सदमे में चली… Feb 24, 2025 ‘ब्राह्मण नहीं तो कथा नहीं कर सकती’, देविका किशोरी को कथा… Feb 24, 2025 जबलपुर में दो सड़क हादसे, 8 श्रद्धालुओं की मौत, तीन घायल;… Feb 24, 2025 जहां पर खेल-खेल में 5 साल के श्याम जोशी ने एक रुपये का सिक्का निगल लिया जो बच्चे के गले में जा फंसा, जिसे परिजन तुरंत ही छतरपुर के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर बागेश्वर धाम से अपनी ड्यूटी कर सीधे ही जिला अस्पताल पहुंचे सर्जन डॉक्टर मनोज चौधरी के द्वारा तीसरी मंजिल पर ओटी में सफलतापूर्वक बच्चे के गले में फंसे एक रुपये के सिक्के को निकाल दिया गया है। Share
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.