ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियां शानदार, 15 देश के 500 प्रवासी भारतीय होंगे शामिल मध्यप्रदेश By Nayan Datt On Feb 22, 2025 भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 और 25 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की तैयारी अपने अंतिम दौर में है, राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में होने वाले इस आयोजन को लेकर तैयारी की जा रही है। मुख्य डोम बनकर तैयार है वहीं अलग-अलग जगह पर उद्योगपति बैठकर आपस में चर्चा करेंगे जिनके लिए एयर कंडीशन डोम तैयार किए गए हैं, इसके साथ पूरे मानव संग्रहालय को सजाया और संवारा गया है। यह भी पढ़ें इंदौर में मकान देखने के बहाने महिला पर डाला बेहोशी का… Feb 23, 2025 रायसेन में भाइयों के बीच विवाद,चले चाकू, दोनों गंभीर घायल Feb 23, 2025 भारत-पाक मुकाबले से पहले महाकाल मंदिर में विशेष पूजा,… Feb 23, 2025 इस ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में पहली बार 15 देश के 500 प्रवासी भारतीय शामिल होंगे, इनमें यूके दुबई हॉन्ग कोंग जापान और सिंगापुर से बड़ा प्रतिनिधिमंडल शामिल रहेगा। समिट डेढ़ घंटे चलेगी इसके बाद विदेशी मेहमानों को भोपाल के आसपास के पर्यटन स्थल घुमाए जाएंगे, समिट का मकसद विदेश में रहने वाले प्रवासी भारतीयों को अपनी जड़ों से जोड़ने का है। 24 और 25 को होने वाली इस समिट में 7 डिपार्टमेंटल समिट होंगी। Share
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.