चोरी के बाद ‘पाप धोने’ महाकुंभ पहुंचे थे चोर, पुलिस ने पकड़ने के लिए 10 दिनों तक लगाई डुबकी, जानिए पूरा मामला

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले की द्वारकापुरी थाना पुलिस ने ऐसे दो नकबजनों को गिरफ्तार किया है जो अपने महंगे शौक पूरे करने और घूमने फिरने के लिए चोरी की घटना को अंजाम देते थे और चोरी करने के बाद अपने पाप धोने प्रयागराज महाकुम्भ भाग जाते थे, पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने चार लाख रुपए का माल भी बरामद हुआ है। दरअसल द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने अलग – अलग क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। पकड़े गए आरोपी चोरी करने के बाद प्रयागराज महाकुंभ में चले गए थे और वहां 10 दिन बिताए, जहां पर उन्होंने कुछ सोने चांदी के जेवर बेचकर खर्च करना बताया है।

डीसीपी ऋषिकेश मीणा के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों में अजय पिता सुरेश चंद्र शुक्ला और संतोष कोरी है, दरअसल पिछले दिनों द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में अलग-अलग चोरी की घटनाएं सामने आई थी। जिसे लेकर टीम गठित की गई थी, पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे एवं साइबर एक्सपर्ट की सहायता से पुलिस दोनों आरोपियों तक प्रयागराज महाकुम्भ पहुंची और उन्हें गिरफ्तार किया, पकड़े गए आरोपी अजय शुक्ला के विरुद्ध डकैती की योजना नकब्जनी अवैध हथियार सहित कई मामले अलग-अलग थाना क्षेत्र में दर्ज हैं। वहीं आरोपी संतोष कोरी के विरुद्ध भी धोखाधड़ी नकबजनी आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने क्षेत्र में चार जगह चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है, वहीं इनकी निशानदेही पर चार लाख रुपए का माल जिसमें सोने चांदी के जेवर शामिल है पकड़े गए दोनों आरोपी इंदौर में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद प्रयागराज महाकुंभ में चले गए थे, जहां पर उन्होंने सोने चांदी के जेवर बेचकर कुछ रुपए खर्च कर दिए हैं। दोनों बदमाश घूमने फिरने और अपने महंगे शौक करने के आदी हैं, फिलहाल पुलिस अब इन आरोपियों से पूछताछ में जुटी है जिससे अन्य वारदातों के बारे में भी खुलासा हो सकेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में भूकंप के झटके, 3.8 रही तीव्रता     |     कल से दिल्ली विधानसभा सत्र, होगा हंगामेदार; BJP और AAP आमने-सामने     |     ट्रैक पर जंजीरों से बांधी ट्रेन, फिर चले गए पायलट-गार्ड, मची अफरा-तफरी… आखिर क्यों किया ऐसा?     |     बदलते मौसम में सर्दी-खांसी से हैं परेशान, ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे जल्दी आराम     |     बरसाना-नंदगांव की लठमार, गोकुल की छड़ीमार और मथुरा-वृंदावन में रंगों की फुहार… जानें कब है ब्रज में होली उत्सव?     |     विकी कौशल ने 9 दिन में अजय देवगन-कार्तिक आर्यन को चटाई धूल, 400 करोड़ Chhaava     |     एजुकेशन सिस्टम के लिए दुश्मन देश की मदद, नार्थ कोरिया की यूनिवर्सिटी में ये क्या हो रहा?     |     महिलाओं को कहां मिलेगा असली सम्मान? Samman सेविंग स्कीम या FD स्कीम     |     ट्रंप की धमकी के बाद वोलोदिमीर जेलेंस्की का सरेंडर, कहा- राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने को तैयार, रखी ये शर्त     |     IND vs PAK: कोहली की बादशाहत के आगे पाकिस्तान का सरेंडर, शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल के करीब टीम इंडिया     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें