अमेरिका की बर्बन व्हिस्की से निपटने के लिए इंडियन कंपनी ने बनाया 3500 करोड़ का ये प्लान

अमेरिका की बर्बन व्हिस्की से निपटने के लिए भारतीय कंपनियों ने 3500 करोड़ रुपये का एक बड़ा प्लान तैयार किया है. भारत में शराब के बाजार में भारी बढ़ोतरी हो रही है. बढ़ती आय और ग्लोबल एक्सपोजर की वजह से खासकर युवाओं की बड़ी संख्या बढ़ोतरी हो रही है. भारत के बड़े शराब निर्माता जैसे यूनाइटेड ब्रेवरीज़, AB InBev और कार्ल्सबर्ग 2025 में 3500 करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश करेंगे. यह इन कंपनियों का पिछले एक दशक का सबसे बड़ा निवेश होगा.

भारत ने बर्बन व्हिस्की पर आयात शुल्क घटाकर 50 फीसदी कर दिया है. यह अमेरिका के साथ एक बड़े व्यापार समझौते की तैयारी का हिस्सा है. इसके अलावा, वाइन और अन्य शराबों पर भी आयात शुल्क में कटौती की गई है. इससे यह साफ होता है कि अमेरिकी शराब निर्माता भारत को एक बड़ा बाजार मानते है. कई देशों की कंपनियां इसमें हिस्सा लेना चाहती हैं.

आंकड़े कर रहे सब बयां

भारत ने ऑस्ट्रेलियाई वाइन पर शुल्क घटाया है. ब्रिटेन, यूरोपीय संघ और स्विट्जरलैंड जैसी जगहों से भी आयात शुल्क घटाने की मांग हो रही है. एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय शराब इंडस्ट्री की कीमत 2021 में लगभग 52.4 बिलियन डॉलर थी. यह साल 2025 तक 64 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है. इससे भारत ग्लोबल शराब बाजार का पांचवां सबसे बड़ा योगदानकर्ता बन सकता है.

भारतीय शराब इंडस्ट्री हर साल 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक राजस्व सरकार को देता है. इसके अलावा, यह किसानों, खाद्य और पेय पदार्थ, पर्यटन, और पैकेजिंग जैसे कई क्षेत्रों में रोजगार भी पैदा करता है. भारत की बढ़ती मध्यम वर्ग की आबादी और युवाओं का रुझान शराब की तरफ इसके विकास में सहायक साबित हो रहा है. हालाँकि ‘मेक इन इंडिया’ जैसी नीति विदेशी कंपनियों के लिए चुनौती बन सकती है.

विदेशी कंपनियों की नजर भारतीय बाजार पर

भारतीय कंपनियों के पास मजबूत ब्रांड और उत्पाद पोर्टफोलियो है. विदेशी कंपनियों को इस बाजार में भारतीय कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा. भारतीय शराब निर्माता विदेशी शराब के सस्ते आयात को लेकर चिंता भी व्यक्त कर रहे हैं और सरकार से कदम उठाने की अपील कर रहे हैं.

भारत में शराब का बाजार तेज़ी से बढ़ रहा है. भारतीय शराब अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी से पहचान बना रही है. सरकार का टारगेट अगले कुछ सालों में 1 बिलियन डॉलर का निर्यात करना है. 2023-24 में भारत का शराब निर्यात 2200 करोड़ रुपये से अधिक था. प्रमुख निर्यात स्थल यूएई, सिंगापुर, नीदरलैंड्स और कई अफ्रीकी देश हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Advocate Amendment Bill 2025 का विरोध, दिल्ली हाईकोर्ट के वकील सोमवार को नहीं करेंगे काम     |     महाराष्ट्र: विकसित राष्ट्र और 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी, शाह ने बताया PM मोदी का विजन     |     बिहार में क्या करने वाली है कांग्रेस? डेढ़ महीने में कई नेताओं ने किया राज्य का दौरा     |     पहले तंत्र-मंत्र कराया, फिर हॉयर किया शार्प शूटर…झगड़ालू पत्नी को मारने के लिए पति ने दी 5 लाख की सुपारी     |     मैनेजर ने रोकी सैलरी तो कर्मचारियों ने की लूटपाट, पेट्रोल पंप से खोली एलसीडी; डीजल पेट्रोल भी चुराया     |     ‘इस्लाम में महिलाओं की इज्जत नहीं…’ लखनऊ में दो युवकों ने अपनाया सनातन धर्म, रखा ये नाम     |     RBI के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को मिली बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के प्रधान सचिव नियुक्त     |     कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच अब भाषा को लेकर विवाद? बेलगावी में कन्नड़ बोलने पर बस कंडक्टर को पीटा     |     ‘जन गण मन…’ की धुन से गूंजा पाकिस्तान, लाहौर में बजा भारतीय राष्ट्रगान     |     निरीक्षण के दौरान धंस गई टनल की छत, छह मजदूर दबे; मचा हड़कंप     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें