Alert! Ludhiana वासी इन महिलाओं से जरा बचकर, नहीं तो बुरे फंस सकते है आप

 लुधियाना वासियों के लिए अहम खबर सामने आई है, शहर में सक्रिय हुए शातिर महिला गिरोह से जरा बचकर रहें। दरअसल, लुधियाना में 5 दिनो के अंदर दूसरी बड़ी घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रवासी परिवारों की भोली भाली महिलाओं को फ्री राशन दिलवाले और उनके परिवार का राशन कार्ड बनवाने जैसी बातों के जाल में उलझा कर उनके सोने के गहने लूटने वाली शातिर महिलाओं के सक्रिय गिरोह ने विधानसभा हलका दक्षिणी के इलाके लक्ष्मण नगर में 5 दिनों में गहने उड़ाने की दूसरी बड़ी घटना को अंजाम दिया है।

ताजा मामले की बात की जाए तो लक्ष्मण नगर की गली नंबर 2 में 20 गज के मकान में रहने वाले दयाशंकर की पत्नी तुलसी देवी को नौसरबाज महिला ने मुफ्त राशन दिलवाने का झांसा देकर सोने के टॉपस, मंगलसूत्र और लॉकेट चोरी कर लिया है। पीड़ित परिवार ने बताया कि नौसरबाज महिला द्वारा उनके घर से चोरी किए गए गहनों की कीमत 40 हजार रुपए है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए दयाशंकर में उसकी पत्नी तुलसी देवी ने बताया कि वह सुबह 11 बजे अपने घर में काम कर रहे थे। इस दौरान एक अज्ञात महिला ने उसकी पत्नी को घर से बाहर बुलाया और फ्री राशन दिलवाने के लिए डिपो पर चलने का झांसा दिया इस दौरान ठग महिला ने तुलसी देवी के गले में पहना हुआ सोने का मंगलसूत्र, कानों में पहने हुए टॉपस व लॉकेट आदि यह कहते हुए उतार कर घर में रखने की बात कही गई की सोने के गने पहने होने के कारण डिपो होल्डर द्वारा उसे फ्री अनाज का लाभ नहीं दिया जाएगा।

इसके बाद तुलसी देवी ने पहने हुए गहने उतरकर रुमाल में बांध लिए और छाती में रखने की कोशिश की गई। इसके बाद ठग महिला ने उसे गहने घर में पड़े बेड के गदे के नीचे रखने के लिए कहा ऐसे में तुलसी देवी ने रुमाल में बांध कर रखे गहनों बेड के नीचे रखे और ठग महिला के साथ चल पड़ी। इस दौरान शातिर महिला ने तुलसी देवी को गली में रोकते हुए कहा कि वह एक अन्य महिला को भी राशन दिलवाने के लिए साथ में लेकर चलती है ताकि दोनों को इकट्ठा राशन मिल सके और वह ठग महिला पीड़ित परिवार के घर पहुंची और चोरी से गहने उड़ाकर रफू चक्कर हो गई।

गहने चोरी होने की घटना का पीड़ित परिवार को तब पता चला जब तुलसी देवी काफी देर तक ठग महिला का इंतजार करने के बाद वापस अपने घर लौटी तो घर से गहने गायब थे। उन्होंने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ 20 गज के मकान में रहते हैं और अब उनके पास घर में एक भी रहना नहीं बचा है। काबिले गौर है कि गत 15 फरवरी को भी इलाके में नौसरबाज महिला द्वारा एक परिवार को राशन कार्ड बनवाने का लालच देकर सोने के गहने उड़ाने की घटना को अंजाम दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में भूकंप के झटके, 3.8 रही तीव्रता     |     कल से दिल्ली विधानसभा सत्र, होगा हंगामेदार; BJP और AAP आमने-सामने     |     ट्रैक पर जंजीरों से बांधी ट्रेन, फिर चले गए पायलट-गार्ड, मची अफरा-तफरी… आखिर क्यों किया ऐसा?     |     बदलते मौसम में सर्दी-खांसी से हैं परेशान, ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे जल्दी आराम     |     बरसाना-नंदगांव की लठमार, गोकुल की छड़ीमार और मथुरा-वृंदावन में रंगों की फुहार… जानें कब है ब्रज में होली उत्सव?     |     विकी कौशल ने 9 दिन में अजय देवगन-कार्तिक आर्यन को चटाई धूल, 400 करोड़ Chhaava     |     एजुकेशन सिस्टम के लिए दुश्मन देश की मदद, नार्थ कोरिया की यूनिवर्सिटी में ये क्या हो रहा?     |     महिलाओं को कहां मिलेगा असली सम्मान? Samman सेविंग स्कीम या FD स्कीम     |     ट्रंप की धमकी के बाद वोलोदिमीर जेलेंस्की का सरेंडर, कहा- राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने को तैयार, रखी ये शर्त     |     IND vs PAK: कोहली की बादशाहत के आगे पाकिस्तान का सरेंडर, शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल के करीब टीम इंडिया     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें