यशोदा जयंती कल, जानें पूजा शुभ मुहूर्त से लेकर व्रत पारण तक सबकुछ

हिंदू धर्म में कई ऐसे व्रत हैं जो संतान प्राप्ति या उसकी उन्नति के लिए रखे जाते हैं. इन्हीं में शामिल है यशोदा जंयती का व्रत. यशोदा जयंती भगवान श्री कृष्ण की माता यशोदा के जन्मदिन के रूप में मनाई जाती है. सभी जानते हैं कि अत्याचारी कंस से बचाने लिए वासुदेव छोट से बाल गोपाल को गोकुल छोड़ आए थे, जहां उनका पालन पोषण माता यशोदा ने किया था.

यशोदा जंयती का व्रत महिलाओं के लिए बड़ा ही विशेष माना जाता है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, यशोदा जंयती का व्रत रखने से संतान की प्राप्ति होती है. इतना ही नहीं यशोदा जंयती का व्रत रखने से संतान की आयु लंबी होती है और उसका जीवन सुखी होता है. इस दिन व्रत के साथ ही माता यशोदा और भगवान श्री कृष्ण का पूजन भी किया जाता है.

कल है यशोदा जंयती

फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन यशोदा जयंती मनाई जाती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि की शुरुआत कल यानी 18 फरवरी को सुबह 4 बजकर 53 मिनट पर होगी. वहीं इस तिथि का समापन 19 फरवरी को सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर हो जाएगा. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, यशोदा जयंती कल मनाई जाएगी. कल ही इसका व्रत रखा जाएगा.

यशोदा जंयती शुभ मुहूर्त

यशोदा जयंती यानी कल सूर्योदय सुबह 7 बजे होगा. वहीं सूर्यास्त शाम 6 बजकर 20 मिनट पर होगा. कल ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 24 मिनट से शुरू होगा. ये मुहूर्त 6 बजकर 12 मिनट तक रहेगा. अमृत काल दोपहर 1 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा. ये मुहूर्त 2 बजकर 52 मिनट तक रहेगा. वहीं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से शुरू होगा. ये मुहूर्त 1 बजकर 3 मिनट तक रहेगा. विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 28 मिनट से शुरू होगा. ये दोपहर 3 बजकर 13 मिनट तक रहेगा. गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 11 मिनट से शुरू होगा. ये 6 बजकर 37 मिनट पर समाप्त हो जाएगा.

पूजा विधि

  • यशोदा जयंती के दिन सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में उठकर मां यशोदा का ध्यान करें.
  • इसके बाद पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें. फिर साफ वस्त्र धारण करें.
  • फिर आचमन करके व्रत का संकल्प लेना चाहिए.
  • फिर एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं. उस पर माता यशोदा और श्री कृष्ण की मूर्ति या तस्वीर रखें.
  • पूजा के दौरान रोली, चंदन, फूल, दूर्वा, सिंदूर और अक्षत आदि चढ़ाएं.
  • माता यशोदा और श्री कृष्ण के समाने घी का दिया जलाएं
  • मां यशोदा को फल, हलावा और मिठाई का भोग लगाएं. बाल गोपाल को माखन, मिश्री का भोग लगाएं.
  • भगवान श्री कृष्ण के मंत्रों का जाप करें
  • अंत में मां यशोदा और बाल गोपाल की आरती करके पूजा का समापन करें.

न करें ये गलतियां

  • यशोदा जयंती के दिन व्रत में भूलकर भी अन्न नहीं खाएं.
  • इस दिन तामसिक भोजन और शराब का सेवन नहीं करें.
  • इस दिन किसी को भी अपशब्द नहीं कहें.
  • इस दिन झूठ नहीं बोलें.

व्रत और उसका पारण

इस दिन व्रत में पूजन के बाद ताजे फल, दूध, दही, नारियल पानी, कट्टू के आटे से बने फलहारी भोजन, मखाने, खीरा, आलू, साबूदाना की खिचड़ी या खीर और सवां के चावल की खीर या खिचड़ी खा सकते हैं. व्रत के पारण की बात करें तो 19 फरवरी को सुबह स्नान के बाद पूजा-पाठ करके व्रत का पारण किया जा सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Advocate Amendment Bill 2025 का विरोध, दिल्ली हाईकोर्ट के वकील सोमवार को नहीं करेंगे काम     |     महाराष्ट्र: विकसित राष्ट्र और 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी, शाह ने बताया PM मोदी का विजन     |     बिहार में क्या करने वाली है कांग्रेस? डेढ़ महीने में कई नेताओं ने किया राज्य का दौरा     |     पहले तंत्र-मंत्र कराया, फिर हॉयर किया शार्प शूटर…झगड़ालू पत्नी को मारने के लिए पति ने दी 5 लाख की सुपारी     |     मैनेजर ने रोकी सैलरी तो कर्मचारियों ने की लूटपाट, पेट्रोल पंप से खोली एलसीडी; डीजल पेट्रोल भी चुराया     |     ‘इस्लाम में महिलाओं की इज्जत नहीं…’ लखनऊ में दो युवकों ने अपनाया सनातन धर्म, रखा ये नाम     |     RBI के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को मिली बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के प्रधान सचिव नियुक्त     |     कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच अब भाषा को लेकर विवाद? बेलगावी में कन्नड़ बोलने पर बस कंडक्टर को पीटा     |     ‘जन गण मन…’ की धुन से गूंजा पाकिस्तान, लाहौर में बजा भारतीय राष्ट्रगान     |     निरीक्षण के दौरान धंस गई टनल की छत, छह मजदूर दबे; मचा हड़कंप     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें