लुधियाना के इस थाने को लेकर पड़ गया पंगा, पुलिस सहित लोग परेशान

 महानगर में थाना दरेसी के कारण 2 थानों की पुलिस सहित आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई सालों से शहरवासी इस समस्या से जूझ रहे है। 2010 में लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू हुआ जिसके बाद महानगर के थानों की संख्या बढकर करीब 30 हो गई। इनमें से एक नया थाना बना जिसका नाम थाना दरेसी है। थाना दरेसी के इतिहास की बात करें तो पहले यह चौंकी सुंदर नगर के नाम से थाना बस्ती जोधेवाल के अंर्तगत आती थी। सुंदर नगर इलाका महानगर का एक सबसे पुराना इलाका है जिसे हौजरी के बिजनैस हब के रूप में भी जाना जाता है। इस इलाके में हजारों की संख्या में अधिकतर मध्यम वर्गीय परिवार रहते है। आमजन की मांग है कि थाना दरेसी के नाम को बदलकर थाना सुंदर नगर किया जाए।

परेशानी का सबसे बड़ा कारण

लुधियाना महानगर में एक दरेसी ग्राउंड है जोकि शहर का सबसे पुराना ग्राउंड है। जहां कई टूर्नामैंट हो चुके है जिस कारण शहर का आमजन दरेसी ग्राउंड को दरेसी इलाके से जानता ओर पहचानता है। दरेसी ग्राउंड और थाना डिवीजन नंबर 4 का रास्ता मात्र 100 मीटर की दूरी पर है। दरेसी ग्राउंड के आस पास का सारा क्षेत्र थाना डिवीजन नंबर 4 के अंर्तगत आता है। कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने से पहले थाना डिवीजन नंबर 4 को दरेसी के नाम से ज्यादा जाना जाता था परंतु कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद थाना बस्ती जोधेवाल के अंर्तगत आती चौंकी सुंदर नगर को थाना दरेसी का नाम दे दिया गया जिस कारण शिकायतकर्ता थाना दरेसी सुनकर थाना डिवीजन नंबर 4 पहुंच जाता है। जहां 2 थानों की पुलिस सहित शिकायतकर्ता को परेशानियों को सामना करना पड़ता है।

समाजसेवी कर रहे है थाना दरेसी के नाम के बदलाव की मांग

थाना दरेसी के इलाके सुंदर नगर के रहने वाले समाज सेवी रमेश जैन बिटटा, धीरज जैन सेठिया, प्रदीप सुराणा आदि का कहना है कि थाना दरेसी के नाम के कारण पीड़ित शिकायतकर्ता को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। अक्सर थाना दरेसी की शिकायत लेकर पीड़ित थाना डिवीजन नंबर 4 पहुंच जाता है जहां उसे बताया जाता है कि सुंदर नगर इलाके में थाना दरेसी है जहां जाकर वे अपनी शिकायत दें। थाना दरेसी का नाम थाना सुंदर नगर करने से आमजन सहित पुलिस प्रशासन को भी काफी राहत मिलेगी।

नाम बदलाव की चिटठी भेजे सरकार को: डी.सी.पी.

इस संबधी डी.सी.पी. जसकरण सिंह तेजा से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि थाने के नाम के बदलाव व हदबंदी की एक सरकारी प्रक्रिया होती है। 2010 में कमिश्नरेट सिस्टम लागू हुआ था  जिसके बाद कई नए थाने बने है। हदबंदी की समस्या थाना डिवीजन नंबर 5, 8 सहित सराभा नगर व माडल टाऊन इलाके में भी है। परंतु इस समस्या का समाधान पुलिस कमिश्नर के हाथों में नहीं है। विधायक, पार्षद, समाजसेवी व आम पब्लिक आगे आकर सरकार को लिखित दें जिससे कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान हो।

सरकार को भेजी है हदबंदी की रिर्पोट:  मदन लाल बग्गा

इस सबंधी लुधियाना नार्थ हल्के के आम आदमी पार्टी के विधायक मदन लाल बग्गा से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि हदबंदी को लेकर सरकार को चिट्ठी लिखी है। इस संबधी वह पंजाब डी.जी.पी. गौरव यादव से मिल चुके है। फिलहाल उन्होने थाना के नाम के बदलाव को लेकर नही बल्कि हदबंदी को लेकर लिखित चिटठी दी है जो कि आई.जी. डा. सुखचैन सिंह गिल के नोटिस में भी है। जिन्हें इस कार्य को करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है क्योंकि वे लुधियाना के पुलिस कमिश्नर रह चुके है। थाना दरेसी का 90 प्रतिशत इलाका हल्का सैंट्रल के विधायक अशोक पराशर पप्पी के अंर्तगात व 10 प्रतिशत इलाका उनके वोटिंग क्षेत्र में आता है। शायद थाना दरेसी के नाम बदलाव व हदबंदी को लेकर हल्का सैंट्रल विधायक अशोक पराशर पप्पी की ओर से भी सरकार को चिट्ठी दी गई है। इस संबधी विधायक अशोक पराशर पप्पी से संपर्क करने का प्रयास किया परंतु उनसे संपर्क नही हो सका।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में भूकंप के झटके, 3.8 रही तीव्रता     |     कल से दिल्ली विधानसभा सत्र, होगा हंगामेदार; BJP और AAP आमने-सामने     |     ट्रैक पर जंजीरों से बांधी ट्रेन, फिर चले गए पायलट-गार्ड, मची अफरा-तफरी… आखिर क्यों किया ऐसा?     |     बदलते मौसम में सर्दी-खांसी से हैं परेशान, ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे जल्दी आराम     |     बरसाना-नंदगांव की लठमार, गोकुल की छड़ीमार और मथुरा-वृंदावन में रंगों की फुहार… जानें कब है ब्रज में होली उत्सव?     |     विकी कौशल ने 9 दिन में अजय देवगन-कार्तिक आर्यन को चटाई धूल, 400 करोड़ Chhaava     |     एजुकेशन सिस्टम के लिए दुश्मन देश की मदद, नार्थ कोरिया की यूनिवर्सिटी में ये क्या हो रहा?     |     महिलाओं को कहां मिलेगा असली सम्मान? Samman सेविंग स्कीम या FD स्कीम     |     ट्रंप की धमकी के बाद वोलोदिमीर जेलेंस्की का सरेंडर, कहा- राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने को तैयार, रखी ये शर्त     |     IND vs PAK: कोहली की बादशाहत के आगे पाकिस्तान का सरेंडर, शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल के करीब टीम इंडिया     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें