सनातन धर्म छोड़ेंगी महामंडलेश्वर हिमांगी सखी! किन्नर अखाड़े में शुरू हुआ नया बवाल

महाकुंभ में किन्नर अखाड़े का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा. अब नया विवाद किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी के बयान से शुरू हुआ है. उन्होंने किन्नर अखाड़े में पहले से चल रहे विवाद से दुखी होकर ना केवल किन्नर अखाड़ा, बल्कि वह सनातन धर्म ही छोड़ देने की धमकी दी है. कहा कि अखाड़े के अंदर चल रहा यह विवाद अब उनके बर्दाश्त के बाहर हो गया है. ऐसे में वह जल्द ही धर्म परिवर्तन करने पर विचार करेंगी.

महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने यह बयान किन्नर अखाड़े की ही एक अन्य महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी पर हमले के बाद दिया है. हिमांगी सखी ने कहा कि उनके ऊपर इस हमले का आरोप लगा है. जबकि उनका इससे कोई वास्ता नहीं है. इससे पहले उनके खुद के ऊपर हमला हुआ था. उस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हुई थीं. उन्होंने आरोप लगाया कि वह हमला खुद किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कराया था.

धर्म परिवर्तन की धमकी

उन्होंने कहा कि किन्नर अखाड़े में वर्चस्व की जंग चल रही है. जल्द से जल्द यह जंग खत्म होनी चाहिए. महामंडलेश्वर हिमांगी सखी के मुताबिक यदि यह विवाद जल्द खत्म नहीं होता तो उन्हें अखाड़े से और सनातन धर्म से बाहर होने के लिए विचार करना होगा. हिमांगी सखी ने सीधे तौर पर धर्म परिवर्तन कर लेने की भी धमकी दी है.बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने पर पहली किन्नर जगदगुरु महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने सवाल उठाया था. इसके बाद ही उनके ऊपर जानलेवा हमला हुआ.

अखाड़े में नॉनवेज और शराब पीने का आरोप

इस हमले में हिमांगी गंभीर रूप से घायल तो हुई, लेकिन उनकी जान बच गई. उन्होंने इस हमले के लिए आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और उनके साथियों पर आरोप लगाया है. वहीं ममता कुलकर्णी के एक बार महामंडलेश्वर पद छोड़ने और फिर से उसी पद पर आसीन होने को उन्होंने मजाक बयाया. कहा कि इन लोगों को धर्म और शास्त्र से कोई मतलब नहीं है. दिखावे की जिंदगी है और इन लोगों ने सनातन धर्म का भी मजाक बना दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि किन्नर अखाड़े में मांस-मदिरा का सेवन हो रहा है. कई लोग शराब के नशे में उनके शिविर में भी घुस आए थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     खाली घर का आया 90,000 बिल… कंगना रनौत के दावे पर बिजली कंपनी ने बताया सच     |     एयरपोर्ट पर तहव्वुर राणा को गिरफ्तार करेगी NIA, कड़ी सुरक्षा में ले जाया जाएगा हेडक्वार्टर     |     प्रदूषण 2 महीने की समस्या नहीं… पॉल्यूशन पर क्या कर रही BJP सरकार, CM रेखा गुप्ता ने बता दिया पूरा प्लान     |     होने वाली सास संग भागे दामाद की तस्वीर आई सामने, दोनों को साथ में देख बौखलाई दुल्हन, बोली- मुझे बस मेरा…     |     40 डिग्री पारा, 3 दिन से चल रही लू… दिल्ली में अप्रैल में ही जून जैसी गर्मी, न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री के पार     |     सरकारी नौकरी, प्लॉट या 4 करोड़ कैश…अवॉर्ड पर विनेश फोगाट ने सरकार को बताया अपना फैसला     |     दो मुस्लिम पतियों को तलाक देकर हिंदू पति के घर आई शबनम, देखते ही ससुर जी ने कह डाली ये बड़ी बात     |     डांस, ड्रग्स और पार्टी…पाकिस्तान की सेना और नेताओं के बेटे-बेटियों की रंगरलियां हुईं वायरल     |     दो मुस्लिम पति, फिर हिंदू लड़के से हो गया प्यार… तीन बच्चों की मां ने तीसरी शादी की तो शौहर बोला- खुदा तुम्हें माफ नहीं करेगा     |     पंजाब में BJP नेता के घर पर धमाका, सुखबीर बादल ने कहा- भगवंत मान से नहीं संभल रहा, इस्तीफा दे दें     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें