नीतीश सरकार में लिपि सिंह समेत 8 IPS को मिला प्रमोशन, जानें क्यों शुरू हो गई सियासी चर्चा

बिहार सरकार ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा के 8 अधिकारियों का प्रमोशन किया है. बिहार सरकार के गृह विभाग ने इस प्रमोशन को लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है. इन 8 अधिकारियों में एक नाम ऐसा भी है, जो चर्चित रहा है. प्रमोशन की टाइमिंग पर बिहार में सियासी चर्चा शुरू हो गई है. बिहार सरकार ने जिन 8 आईपीएस को प्रमोशन दिया है, उनमें कभी जनता दल यूनाइटेड के सर्वेसर्वा रहे आरसीपी सिंह की बेटी लिपि सिंह का भी नाम है. यह वही लिपि सिंह हैं, जिन्होंने कभी बाहुबली अनंत सिंह को गिरफ्तार किया था.

गौर करने वाली बात है कि यह प्रमोशन तब हुआ है, जब अनंत सिंह की बेल की याचिका चंद रोज पहले ही खारिज हुई है. प्रमोशन पाने वाले अन्य आइपीएस में अमितेश कुमार, अशोक मिश्रा, किरण कुमार गोरख जाधव, शैशव यादव, विद्यासागर, राजेश कुमार और अनंत कुमार राय हैं.

कभी नीतीश के खास थे आरसीपी

अनंत सिंह को बेल नहीं मिलने और लिपि सिंह का प्रमोशन होने के बाद अनंत सिंह के समर्थकों में बेचैनी है. जबकि लिपि सिंह के प्रमोशन को बिहार में सियासी समीकरण से जोड़कर के देखा जा रहा है. बिहार की राजनीति में यह सर्वविदित है कि लिपि सिंह के पिता आरसीपी सिंह कभी सीएम नीतीश कुमार के खास रह चुके हैं. हालांकि यह बात अलग है कि आरसीपी सिंह ने सीएम नीतीश कुमार के साथ अपने रिश्तों में खटास आने के बाद अलग राह बना ली थी और खुद की पार्टी का गठन किया. वो बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी भी कर रहे हैं. इसके लिए वह पूरे बिहार में दौरा भी कर रहे हैं.

लदमा में मारी थी रेड

ये वही लिपि सिंह हैं, जिन्होंने बाढ अनुमंडल की एएसपी रहने के दौरान अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमा में छापा मारा था. उस छापे में अनंत सिंह के घर से एक-47, कारतूस और देसी बम बरामद किए गए थे. इसी आधार पर लिपि सिंह ने अनंत सिंह पर यूएपीए के तहत मामला भी दर्ज किया था. हालांकि, तब अनंत सिंह पुलिस की पकड़ में नहीं आए थे और उन्होंने दिल्ली की साकेत कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था.

पटना के एमपी-एमएलए कोर्ट ने तीन साल पहले उन्हें दोषी करार देते हुए 10 साल की सजा सुनाई थी. इस पूरे मामले की जांच बाढ अनुमंडल की तात्कालीन एएसपी लिपि सिंह ने ही की थी. लिपि सिंह नालंदा जिले की पहली महिला आईपीएस अधिकारी हैं. उनके पति सुहर्ष भगत भी आईएएस अधिकारी हैं. वो 2015 बैच के आईएएस हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बिना मराठी सीखे धाम वापस नहीं लौटूंगा… भाषा विवाद के बीच अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान     |     जम्मू-कश्मीर: CM उमर ने गेट फांदकर पढ़ी नक्शबंद साहब में फातिहा, पुलिस पर हाथापाई के आरोप     |     किसानों के लिए यूपी सरकार ने शुरू की ये स्कीम, ऐसे मिलेगा फायदा     |     असीम घोष होंगे हरियाणा के नए राज्यपाल, बीजेपी नेता कविंदर गुप्ता को लद्दाख की जिम्मेदारी     |     नेपाल में ISI कैंप गया, माफिया अतीक से भी नाता…शातिर छांगुर बाबा के डार्क सीक्रेट     |     जेलों में बढ़ता कट्टरपंथ बनी चुनौती, सरकार ने सभी राज्यों को दिए ये निर्देश     |     पहलगाम में हमला सुरक्षा चूक थी…LG मनोज सिन्हा बोले- मैं जिम्मेदारी लेता हूं     |     निमिषा प्रिया ही नहीं, इतने भारतीयों पर दुनिया की जेलों में लटक रही सजा-ए-मौत की तलवार     |     मुंबई के आर्थर रोड जेल में गैंगवार, कुख्यात प्रसाद पुजारी सहित 8 के खिलाफ केस दर्ज     |     बिहार में नेपाली, बांग्लादेशी और म्यांमार के लोग भी वोटर! नाम कटा तो किसे होगा सियासी नुकसान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें