पंजाब के चर्चित गांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सरपंचनी सहित 38 लोग गिरफ्तार

माननीय मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान जी के मार्गदर्शन में पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के तहत डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव जी और डी.आई.जी. अश्विनी कपूर के मार्गदर्शन में फरीदकोट रेंज के कुशल मार्गदर्शन और डॉ. प्रज्ञा जैन फरीदकोट एस.एस.पी. फरीदकोट के नेतृत्व में गांव चंदभान में कानून व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करते हुए दोषियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जैतो थाने के मुख्य अधिकारी इंस्पैक्टर राजेश कुमार, बाजाखाना थाने के मुख्य अधिकारी थानेदार बलराज सिंह और डी.एस.पी. (स्थानीय) शमशेर सिंह सहित फरीदकोट जिले की पुलिस फोर्स, गांव चंदभान में मौजूद थी। इस अवसर पर हरपाल सिंह नायब तहसीलदार, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट, तहसील जैतो भी उपस्थित थे। 5 फरवरी को गांव चांदभान में बस स्टैंड पर नाले के निर्माण के विरोध में गांव चांदभान में लगभग 100/125 लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

शाम के करीब 5 बजे का समय रहा होगा जब गांव चंदभान के मौजूदा सरपंच कुलदीप सिंह और उनकी पत्नी अमनदीप कौर के नेतृत्व में पूरा प्रशासन उन्हें बंद हाईवे खोलने के लिए मना रहा था। मगर लोगो ने उन पर ईंटें फैंकनी शुरू कर दीं। इस दौरान कई पुलिस अधिकारी घायल हो गए। उन्होंने मौके का फायदा उठाते हुए वहां खड़ी पुलिस और मीडिया की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। उन्होंने मौके पर खड़े निजी वाहनों में भी तोड़फोड़ शुरू कर दी।

उन्होंने कुछ पुलिस अधिकारियों को घेर लिया, उन पर हमला किया और यहां तक की उनके हथियार छीनने की भी कोशिश की। इसके बाद फरीदकोट के एस.एस.पी. फरीदकोट डा. प्रज्ञा जैन जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व पुलिस दलों के साथ मौके पर पहुंचीं और घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के लिए जिम्मेदार लगभग 38 दोषियों को हिरासत में ले लिया।

इस बीच, घायल पुलिस अधिकारियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव चांदभान में माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण है तथा इस घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है। तथा इस घटना में शामिल अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी की जा रही है। इस संबंध में जैतो थाने में मुकदमा नंबर 09 तारीख 6.2.2025 को मामला दर्ज किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     प्रतिबंधित HuT पर देश के खिलाफ साजिश रचने का आरोप, एक और आरोपी के खिलाफ NIA की चार्जशीट     |     वायनाड राहत पैकेज को अनुदान में बदलें…प्रियंका गांधी का PM मोदी को पत्र     |     AAP नेता दुर्गेश पाठक से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली हाई कोर्ट की टिप्पणी खारिज     |     शाम को सब ठीक था, सुबह देखा तो कब्र से बाहर थे मुर्दे… आखिर ऐसा क्या हुआ?     |     ‘अपनी दादी इंदिरा गांधी के नाम पर…’, मंत्री अविनाश गहलोत के बयान पर राजस्थान में सड़क से सदन तक हंगामा     |     एक करोड़ की डिमांड, ससुराल बना दुश्मन और साला ‘कातिल’… अतुल जैसा मंजीत मिश्रा का भी हाल!     |     ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के घर पास बम की धमकी; सड़क बंद, जांच शुरू     |     पिता की हादसे में मौत, बेटे को साले ने मरवाया; सदमे में चली गईं मंजीत की मां… शादी के एक साल में परिवार तबाह     |     बिहार के सियासी समीकरण में AIMIM की एंट्री! ओवैसी की पार्टी बना रही ‘हैदराबादी प्लान’     |     खौफ ऐसा कि 200 साल से इस गांव में नहीं बना कोई दो-मंजिला मकान, डरावनी है वजह     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें