PSPCL का कर्मचारी रंगे हाथों काबू, वजह जान रह जाएंगे हैरान

राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सख्त कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, विजिलेंस ने पीएसपीसीएल की एक कर्मचारी को रंगे हाथों काबू किया है। बताया जा रहा है कि, पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL)  के दफ्तर गांव बड़िंग, जालंधर छावनी में तैनात शिकायत निपटान शाखा (सीएचबी) के सहायक चरणजीत सिंह को 2000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि उक्त आरोपी को सैनिक विहार, गांव ढिलवां, जिला जालंधर निवासी राकेश कुमार की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उक्त आरोपी ने जालंधर की रोज कालोनी गांव बड़िंग में उसकी रिश्तेदार के घर पर घरेलू बिजली आपूर्ति के लिए एक नया मीटर लगाने के बदले में संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) सुरजीत सिंह के लिए 5000 रुपये और खुद के लिए 500 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि उक्त आरोपी सी.एच.बी. ने 31-01-2025 को उस घर में बिजली का मीटर लगाते समय उससे 3500 रुपए ले लिए तथा शेष राशि बाद में देने को कहा। अब उक्त आरोपी शिकायतकर्ता व उपभोक्ता से बकाया राशि 2000 रुपए की मांग कर रहा है तथा धमकी दे रहा है कि अन्यथा मीटर उतार दिया जाएगा।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद जालंधर रेंज विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी सीएचबी सहायक को 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 2000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया। इस संबंध में उक्त आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के जालंधर रेंज पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     छतरपुर में गांव में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों पर किया हमला, 9 लोग घायल     |     खेत में पानी लगाते समय किसान को लगा करंट, हुई दर्दनाक मौत     |     डबरा में गुमशुदा युवक की सिंध नदी में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी     |     पति ने पत्नी को धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट, जानिए क्या है पूरा मामला     |     मां ने मोबाइल यूज करने पर डांटा तो घर छोड़कर भागी 10वीं की छात्रा, क्लासमेट के साथ ट्रेन में बिना टिकट पकड़ी गई     |     छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, कार की जोरदार टक्कर से पिता की मौत, बेटा घायल     |     बागेश्वर धाम में ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल को आया हार्ट अटैक, ऐसे बचाई गई जान     |     महिला मित्र से बात नहीं कराने पर भड़का युवक, मंत्री के भतीजे के साथ की मारपीट     |     बागेश्वर धाम आए 5 साल के बच्चे ने निगल लिया 1 रुपए का सिक्का, परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल     |     ‘रात में दिखता नहीं है इसलिए दिन में करता हूं चोरी’, पकड़े जाने पर चोर का ‘कबूलनामा’     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें