धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग के नए नियम, हादसों की वजह से प्रशासन ने लिया फैसला… क्या-क्या हुए बदलाव?

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग के हादसे लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसे में बढ़ते हादसों को देखते हुए प्रशासन ने अब कड़ा रुख अपनाया है. साथ ही सुरक्षा को लेकर कुछ महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव किया है. यह फैसला एसडीएम संजीव भोट की अध्यक्षता में इंद्रुनाग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के साथ हुई बैठक में लिया गया है.

शहर में बीते कुछ समय में पैराग्लाइडिंग हादसों की बढ़ती संख्या ने प्रशासन को इस कदम को उठाने के लिए मजबूर किया. खासतौर पर, हाल ही में गुजरात की एक युवती की उड़ान के दौरान संतुलन बिगड़ने से मौत हो गई थी. इस घटना ने प्रशासन के कान खड़े कर दिए थे, और इसके बाद से ही सुरक्षा सुधारों पर ध्यान दिया गया.

नए नियमों के अनुसार अब इंद्रुनाग पैराग्लाइडिंग साइट से शाम 6 बजे के बाद पैराग्लाइडिंग की उड़ान पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है.

इंद्रुनाग साइट पर सुरक्षा सुधार

इंद्रुनाग पैराग्लाइडिंग साइट के बारे में एसडीएम संजीव भोट ने कहा कि यह साइट अभी उतनी विकसित नहीं है जितनी होनी चाहिए. ऐसे में साइट को सुरक्षा मानकों के हिसाब से सुधारने के निर्देश दिए गए हैं. इस बात पर जोर दिया गया है कि भविष्य में ऐसी कोई घटना न घटे, इसके लिए जगह में सुधार और सुरक्षा के उपायों को प्राथमिकता दी जाएगी.

औचक निरीक्षण की योजना

एसडीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशासन की तरफ से अब कभी भी इंद्रुनाग पैराग्लाइडिंग साइट का कभी भी अचानक निरीक्षण किया जाएगा. ऐसे में अगर कोई पायलट इन निर्देशों का पालन नहीं करता है तो उसे सख्त सजा दी जाएगी. इससे प्रशासन की यह कोशिश है कि दुर्घटनाओं का खतरा कम से कम हो.

सुरक्षा के लिए कड़े दिशा-निर्देश

एसडीएम संजीव भोट ने कहा कि पैराग्लाइडिंग बेहद जोखिमपूर्ण है. इसमें जरा सी हुई लापरवाही से व्यक्ति की जान पर खतरा मंडरा सकता है. ऐसे में यह जिम्मेदारी का काम है, और इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता. प्रशासन ने इस गतिविधि को लेकर सख्त रुख अपनाया है और आगे भी कोई लापरवाही या नियमों का उल्लंघन होता है, तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

इस सख्त रुख के बाद, प्रशासन ने पैराग्लाइडिंग पायलटों और पर्यटकों के लिए एक संदेश दिया है कि सुरक्षा सर्वोपरि है. सभी को यह समझना होगा कि पैराग्लाइडिंग एक साहसिक खेल जरूर है, लेकिन इसकी अपनी चुनौतियां और खतरे भी हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में भूकंप के झटके, 3.8 रही तीव्रता     |     कल से दिल्ली विधानसभा सत्र, होगा हंगामेदार; BJP और AAP आमने-सामने     |     ट्रैक पर जंजीरों से बांधी ट्रेन, फिर चले गए पायलट-गार्ड, मची अफरा-तफरी… आखिर क्यों किया ऐसा?     |     बदलते मौसम में सर्दी-खांसी से हैं परेशान, ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे जल्दी आराम     |     बरसाना-नंदगांव की लठमार, गोकुल की छड़ीमार और मथुरा-वृंदावन में रंगों की फुहार… जानें कब है ब्रज में होली उत्सव?     |     विकी कौशल ने 9 दिन में अजय देवगन-कार्तिक आर्यन को चटाई धूल, 400 करोड़ Chhaava     |     एजुकेशन सिस्टम के लिए दुश्मन देश की मदद, नार्थ कोरिया की यूनिवर्सिटी में ये क्या हो रहा?     |     महिलाओं को कहां मिलेगा असली सम्मान? Samman सेविंग स्कीम या FD स्कीम     |     ट्रंप की धमकी के बाद वोलोदिमीर जेलेंस्की का सरेंडर, कहा- राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने को तैयार, रखी ये शर्त     |     IND vs PAK: कोहली की बादशाहत के आगे पाकिस्तान का सरेंडर, शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल के करीब टीम इंडिया     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें