अमेरिका से लौटे अवैध अप्रवासियों में पंजाबियों से ज्यादा गुजराती, फिर अमृतसर में लैंडिंग क्यों?

अमेरिका से 104 अवैध अप्रवासियों की वापसी हो चुकी है. उनको लेकर आए सैन्य विमान की लैंडिंग पंजाब के अमृतसर में हुई. निर्वासित लोगों में से 30 पंजाब से, 33-33 हरियाणा और गुजरात से, तीन-तीन महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश, दो चंडीगढ़ से हैं. निर्वासित किए गए लोगों में 19 महिलाएं और चार वर्षीय एक बच्चा, पांच व सात वर्षीय दो लड़कियों सहित 13 नाबालिग शामिल हैं.

इस बीच, आम आदमी पार्टी (आप) ने सवाल किया है कि विमान की लैंडिंग अमृतसर में क्यों कराई गई. देश के किसी अन्य राज्य में विमान को क्यों नहीं उतारा गया. आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने सवाल किया कि विमान अमृतसर में क्यों उतरा, देश के किसी अन्य हवाई अड्डे पर क्यों नहीं. उन्होंने कहा, जब निर्वासित लोग पूरे देश से हैं, तो विमान को उतारने के लिए अमृतसर को क्यों चुना गया? यह सवाल हर किसी के दिमाग में है.

अमन अरोड़ा ने और क्या कहा?

अमन अरोड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया है. पंजाब की तुलना में अन्य राज्यों के लोग (निर्वासित) अधिक हैं. इस विमान को उतारने के लिए अमृतसर को चुनना एक सवालिया निशान खड़ा करता है. पंजाब के ही एक अन्य शख्स ने सवाल किया कि अमृतसर को क्यों चुना गया. मैं ये समझने में असफल रहा. उसे दिल्ली या किसी अन्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी उतारा जा सकता था. हमारे राज्य के खिलाफ एक नैरेटिव क्यों खड़ा किया जा रहा है.

उन्होंने कहा, अगर उड़ान राष्ट्रीय राजधानी में उतरती तो यह केंद्र सरकार के लिए बड़ी शर्मिंदगी होती, जो अमेरिका के साथ मजबूत संबंध होने का दावा करती है. मुझे लगता है कि यह पंजाबियों की छवि को धूमिल करने का एक प्रयास है.

20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभालने के बाद देश की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. पंजाब के कई लोग लाखों रुपये खर्च करके डंकी रूट या अन्य अवैध तरीकों से अमेरिका में प्रवेश कर चुके हैं अब वे निर्वासन का सामना कर रहे हैं.

‘बेड़ियां पहनाकर लाया गया’

104 निर्वासितों में शामिल जसपाल सिंह ने दावा किया कि पूरी यात्रा के दौरान उन्हें हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां बांधी गईं. अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरने के बाद ही उन्हें हटाया गया. जसपाल ने बताया कि एक ट्रैवल एजेंट ने उनके साथ धोखाधड़ी की है, क्योंकि उनसे वादा किया गया था कि उन्हें कानूनी तरीके से अमेरिका भेजा जाएगा.

जसपाल ने दावा किया कि उसके एजेंट ने उसे ‘धोखा’ दिया, जिसने उसे अवैध रूप से सीमा पार करने के लिए मजबूर किया. उसने दावा किया, हमें हथकड़ी लगाई गई और पैरों में बेड़ियां डाल दी गईं. इन्हें अमृतसर हवाई अड्डे पर खोला गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     GIS में पहुंचे गौतम अडानी, कहा- MP में बहुत संभावनाएं हैं, मुख्यमंत्री मोहन ने किया स्वागत     |     मानव संग्रहालय पहुंचे प्रधानमंत्री, CM मोहन ने किया स्वागत, थोड़ी देर में GIS का करेंगे शुभारंभ     |     प्रधानमंत्री ने MP सरकार की 18 नई नीतियों का शुभारंभ किया, CM मोहन ने PM को भेंट की महाकाल की तस्वीर     |     जबलपुर में 8 साल की बच्ची से स्कूल में रेप, टीचर ने दिया वारदात को अंजाममध्य प्रदेश के जबलपुर में बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां 8 साल की बच्ची से स्कूल टीचर ने दरिंदगी की। आरोप है कि टीचर बच्चों को स्कूल की छुट्टी होने के बाद उसे अपने साथ ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के परिजनों के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने टीचर को सस्पेंड भी कर दिया है। घटना बेलखेड़ा थाना क्षेत्र की है। 20 फरवरी को आरोपी शिक्षक घनश्याम ठाकुर ने स्कूल की छुट्‌टी होने के बाद बच्ची को रोक लिया और उसके साथ दरिंदगी की। वारदात को अंजाम देने ने बाद उसने बच्ची को धमकाते हुए घर भेज दिया। बच्ची रोते हुए घर पहुंची और अपने माता-पिता को सारी घटना बताई। बच्ची ने बताया कि सर ने उसके साथ गलत काम किया। परिजनों को शिकायत पर पुलिस आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इधर, जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने आरोपी टीचर घनश्याम ठाकुर को सस्पेंड कर दिया है।     |     शिक्षक ने मासूम के साथ स्कूल में किया घिनौना काम, रोते हुए घर पहुंची बच्ची, बोली – कभी नहीं जाना स्कूल     |     इस IPS अधिकारी का तबादला रद्द, बने रहेंगे अपने पद पर     |     पंजाब की बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए जरूरी खबर, हुआ नया ऐलान     |     पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बुरी खबर, जारी हुई चेतावनी     |     Jalandhar के Travel Agents पर सख्त Action, जारी हो गए Notice     |     मालो-माल हुआ पंजाबी!, लग गई Lottery, बहन के घर ने बदल डाली किस्मत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें