12 लाख के अलावा सैलरीड क्लास को मिला एक और तोहफा, विदेश में इलाज कराना होगा आसान

बजट 2025 में मिडिल क्लास को बड़ी सौगात मिली है और आम आदमी को टैक्स में बड़ी छूट देते हुए 12 लाख सालान कमाने वालों को टैक्स फ्री का तोहफा दिया गया है. इस ऐलान के बाद से लाखों-करोड़ों मिडिल क्लास और सैलरीड क्लास लोगों के बीच ख़ुशी की लहर है. लेकिन एक और तोहफा है जो सैलरीड क्लास को वित्त मंत्री ने दिया है जिससे विदेश में इलाज कराना आसान हो जाएगा.

सरकार ने सैलरीड क्लास को विदेश में इलाज कराने पर होने वाले खर्च को लेकर बड़ा ऐलान किया है. वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि अब कर्मचारी किसी या परिवार के किसी सदस्य के चिकित्सा उपचार पर भारत के बाहर यात्रा के लिए नियोक्ता द्वारा किए गए किसी भी खर्च के लिए टैक्स फ्री पर्क लेने के पात्र होंगे. मौजूदा समय में ऐसे टैक्स फ्री पर्क पाने की लिमिट 2 लाख रुपए है.

उम्मीद है सरकार जल्द ही इस लिमिट में भी बढ़ोतरी कर सकती है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इस टैक्स संसोधन को लेकर एक FAQ जारी किया है जिसमे लोगों की कन्फ्यूजन को दूर किया गया है.

कौन उठा सकेगा फायदा

विदेश में इलाज कराने पर होने वाले खर्च का फायदा वो लोग उठा सकते हैं जो अपना या किसी परिवार के सदस्य का इलाज विदेश जाकर कराना चाहता है. वित्त मंत्री ने कहा कि ये सेक्शन 17 के प्रोविजन के तहत इसे लागू किया जा सकता है. इससे ऐसे कर्मचारियों द्वारा प्राप्त सुविधाओं और लाभों को अनुलाभ के रूप में मानने से छूट दी जाएगी. वहीं इससे ऐसे कर्मचारी या उसके परिवार के सदस्य के चिकित्सा उपचार पर भारत के बाहर यात्रा के लिए नियोक्ता द्वारा किया गया व्यय अनुलाभ के रूप में नहीं माना जाएगा.

कब लागू होगा नियम?

विदेश में इलाज कराने पर होने वाले खर्च का नियम संशोधन 1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी होंगे और मूल्यांकन वर्ष 2026-27 और उसके बाद के मूल्यांकन वर्षों के संबंध में लागू होंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     उन्हें मोक्ष का ज्ञान नहीं… महाकुंभ भगदड़ में मारे गए लोगों पर धीरेंद्र शास्त्री के बयान से रामभद्राचार्य का किनारा     |     वस्त्र से नहीं विचार से योगी होते हैं, जो सच छिपाए वो कभी योगी नहीं हो सकता, मिल्कीपुर में बोले अखिलेश     |     ‘पिता के शव के 2 टुकड़े करो, एक तुम जलाओ और एक मैं’… अंतिम संस्कार के लिए 2 बेटों में लड़ाई     |     अभिषेक शर्मा का वो फैसला जिसने बदल डाली उनकी जिंदगी, बन चुके हैं खौफ का दूसरा नाम     |     Kissing Scene के बाद भारी कीमत चुकाते हैं इमरान हाशमी, पत्नी करती हैं पिटाईं, वसूलती हैं लाखों     |     बजट के बाद मुकेश अंबानी देंगे जनता को सौगात, इतना चढ़ सकता है रिलायंस का शेयर     |     2025 में इंस्टाग्राम पर आप भी हो जाएंगे वायरल, काम आएंगे ये टूल्स     |     स्कंद षष्ठी व्रत का इस विधि से करें पारण, जीवन में बनी रहेंगी खुशियां!     |     अमेरिका के जिस USAID को एलन मस्क ने बताया क्रिमिनल संगठन वो क्या काम करता है?     |     वैलेंटाइन डे पर पहनें शिमरी गाउन, ग्लैमरस लुक की हर कोई करेगा तारीफ     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें